फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   lover beat up girl on road

UP: शादी तुड़वाने पहुंची प्रेमी के घर...जमकर किया हंगामा, युवती का सड़क पर किया ऐसा हाल; कांप गए राहगीर

Tue, 25 Feb 2025 08:03 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 25 Feb 2025 08:03 PM IST
सार

युवती अपने प्रेमी के घर पहुंची। हंगामा करने लगी। इससे गुस्साए परिजनों ने युवती से मारपीट शुरू कर दी। बीच सड़क युवती से मारपीट होते देख लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन
lover beat up girl on road
प्रेमी और प्रेमिका के बीच जमकर हुई तकरार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिकोहाबाद में प्रेमी की शादी पर उसके घर के बाहर पहुंची प्रेमिका को प्रेमी के परिजन ने जमकर पीटा। युवती को बेरहमी से पीटने की घटना से राहगीरों के भी होश उड़ गए। राहगीर जब तक मामला समझ पाते, तब तक मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इस मामले में पीड़िता ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


 

सोमवार रात नाै बजे करीब थाना क्षेत्र के अंतर्गत एटा रोड के समीप एक युवती को कुछ युवक बेरहमी से पीट रहे थे। युवती को पीटता हुआ देख वहां मौजूद सभी लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने युवती को बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन मारपीट कर रहा पक्ष इतना आक्रोशित था कि उसने किसी की एक न सुनी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर में सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसने युवती एवं मारपीट कर रहे पक्ष को भी पकड़कर पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। थाने पहुंची युवती ने पकड़े गए युवक को पुलिसकर्मी बताते हुए उस पर आरोप लगाए। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराते हुए उसकी तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन

घटना में तीन के खिलाफ कराया केस
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर अश्वनी निवासी गांव रखावली थाना फरिहा, पवरेश एवं एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

 

शिकोहाबाद के सीओ प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि युवती ने प्रेमी के खिलाफ पूर्व में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। अब उसकी शादी होने पर वह उसके घर के बाहर पहुंचकर हंगामा कर रही थी। जिसके चलते परिजन ने युवती के साथ अभद्रता की है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed