फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   love wrist of the brother's

भाई की कलाई पर सजेगा बहन का प्यार

Fri, 28 Aug 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 28 Aug 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
love wrist of the brother's
भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन आज है। आज बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर अपनी रक्षा का संकल्प लेंगी तो वहीं भाई बहनों को उपहार देंगे। इसके लिए एक दिन पहले ही भाई और बहनों ने तैयारियां पूर्ण कर ली।
विज्ञापन

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को शहर के बाजारों में खासी रौनक रही। शहर के बाजारों में भी शुक्रवार को खासी रौनक रही।  बाजार में स्टॉल पर विविध प्रकार की राखियां सजी नजर आई। इस बार बच्चों से लेकर बुजुर्गों को ध्यान में रखते हुए राखियां  देखने को मिली। युवतियां समूह में राखियां पसंद करती नजर आईं।  व्यापारी वर्ग ने भी ग्राहकों के लिए अपनी ओर से पूरी तैयारी की। शहर के मिष्ठान भंडार द्वारा रक्षाबंधन को लेकर अलग अलग तरह की मिठाइयां,  पेडे़, घेवर आदि की जमकर बिक्री हुई। भाई बहन के मजबूत रिश्ते का त्योहार को लेकर बाजारों में उत्साह नजर आया। बहनें भाइयों के लिए राखियां खरीदती दिखीं तो भाइयों ने भी बहनों के लिए गिफ्ट खरीदे। वहीं भाइयों को अपनी बहनों तक और बहनों को अपने भाइयों के पास पहुंचने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। शुक्रवार को बसें और ट्रेनें फुल नजर आईं।
विज्ञापन


बच्चों के लिए लाइट वाली राखी  
 इस बार बाजार में छोटे बच्चों के लिए स्पेशल राखी देखने को मिली। लाइट जलने वाली राखी बाजार में उपलब्ध थी। यह राखी बटन दबाने पर जलती है। इसका मूल्य करीब 50 रुपये  है। माय स्वीट ब्रदर के नाम से एवं बच्चों की पसंदीदा गेम, कार्टून चरित्र  की राखी बाजार में बिकती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहनों के लिए खरीदे गिफ्ट
 भाइयों ने बहनों को खुश करने के लिए सरप्राइज गिफ्ट भी खरीदे। बहन की पसंद को जानकर युवा वर्ग गिफ्ट खरीदता नजर आया। कुछ युवा हाथ से कार्ड डिजाइन कर रक्षाबंधन को स्पेशन बनाने का प्रयास करते नजर आए। वहीं रक्षाबंधन के मद्देनजर दुकानदार गिफ्ट्स पर छूट देते नजर आए।


शुभ मुहूर्त पर भाई की कलाई पर बांधे राखीं
कोई भी शुभ कार्य करने के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार किया जाता है। पंडित  मुन्नालाल शास्त्री ने बताया कि 1.53 तक भद्रा है। भद्रा के बाद ही राखी बांधना शुभ है। रक्षाबंधन के दिन आदित्य काल और पुण्य योग रहेगा। इसे सभी धर्मशास्त्रों में श्रेष्ठ माना गया है।

आदर्श नगर में लगेगा भुजरिया विजर्सन मेला
रक्षाबंधन पर मेला कमेटी आदर्श नगर में भुजरिया विसर्जन मेले का आयोजन दोपहर दो बजे से करेगी। इस मौके पर समिति वृद्धजनों के साथ ही प्रतिभाओं का सम्मान भी करेगी।

रक्षाबंधन को लेकर हर चौराहे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। शहर की ओर आने वाले ट्रैफिक को बंबा बाईपास से निकाला जाएगा। इससे शहर में जाम की स्थिति नहीं बनेगी। रक्षाबंधन पर अपराधियों की निगरानी को भी दस्ता सक्रिय रहेगा।

उदय शंकर सिंह, एसपी सिटी, फीरोजाबाद।

जेल में सुबह सात बजे से लिए जाएंगे प्रार्थनापत्र
जेल अधीक्षक पीएन पांडेय ने कहा कि रक्षाबंधन के मौके पर बहनें भाइयों को राखी बांधने के लिए सुबह सात बजे से 11 बजे तक प्रार्थना पत्र दे सकेंगी।  उन्होंने कहा अंदर कोई मिष्ठान या खाने-पीने की चीज नहीं ले जा सकेगा। देर शाम तक राखी बांधने की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed