फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Lord Parshvanath's Nirvana Festival celebrated in Jain temples

Firozabad News: जैन मंदिरों में भगवान पार्श्वनाथ का मनाया निर्वाण महोत्सव

Thu, 24 Aug 2023 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 24 Aug 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Lord Parshvanath's Nirvana Festival celebrated in Jain temples
फिरोजाबाद। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर के प्रत्येक जैन मंदिर में सुबह से ही जयकारों से गूंजने लगे। निर्वाण कांड का पाठ करके श्रीजी के समक्ष निर्वाण लाडू चढ़ाया। नसियाजी मंदिर में भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन

चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर सदर बाजार में दिव्यमती माताजी एवं पुराणमती माताजी और रत्नत्रय नसियाजी दिगंबर जैन मंदिर में मुनिश्री अमित सागर गुरुदेव के सानिध्य में भगवान पार्श्वनाथ का निर्वाण महोत्सव मनाया गया। महावीर जिनालय, शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर विभव नगर आदि सभी जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। जिनाभिषेक पूजा पाठ के पश्चात इंद्र स्वरूप श्रद्धालुओं ने पार्श्वनाथ विधान का आयोजन किया। भगवान पार्श्वनाथ के समक्ष रत्न जड़ित निर्वाण लाडू जढ़ाया गया।
विज्ञापन

इधर, पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जैन नगर खेड़ा में भी इटावा से पधारे प्रतिष्ठाचार्य मनीष जैन शास्त्री के मंत्रोच्चारण के साथ भगवान पार्श्वनाथ का निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। इसका सौभाग्य नेमीचंद जैन, सचिन जैन को प्राप्त हुआ। प्रातःकाल नित्य नियम पूजा के पश्चात श्रीजी का जिनाभिषेक एवं शांति धारा संपन्न हुई। तत्पश्चात पार्श्वनाथ भगवान का विधान किया गया। इसमें विधान के बीच-बीच में संगीतकार विवेक जैन आगरा के मधुर भजनों की ध्वनि पर सभी महिला पुरुष भक्त नृत्य करते हुए जयकारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधान में प्रयुक्त समस्त सामग्री पुष्प, अक्षत, नेवद्य, फल आदि बैंडबाजों के द्वारा सुनील जैन के यहां से लाई गई। शास्त्री मंदिर परिसर में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को सम्मेद शिखर की भावभीन वंदना भी कराई। इस दौरान डेविड जैन, राजेश जैन स्नेह कुमार जैन, विनोद जैन बोहरे, संजय जैन, मनीष जैन, रविंद्र कुमार जैन, गौरव जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed