फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Lord Parshuram's procession was grand with tableaux and Kali Akharas.

Firozabad News: झांकियों और काली अखाड़ों के साथ भव्यता से निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा

Sun, 24 May 2026 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 24 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Lord Parshuram's procession was grand with tableaux and Kali Akharas.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। रविवार को नगर में महर्षि भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। रसूलपुर स्थित राजा दाल मिल से प्रारंभ हुई शोभायात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए देर शाम रामलीला मैदान स्थित परशुराम शिविर पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा मार्ग में अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर एवं आरती उतारकर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन


जिला ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में निकाली शोभायात्रा में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने मुख्य डोले की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आरती उतारकर एवं हरी झंडी दिखाकर की। बैंडबाजों की मधुर धुनों के साथ शोभायात्रा में सबसे आगे ऊंट-घोड़ों के साथ भगवान गणेश का डोला चल रहा था। शोभायात्रा में शामिल 21 आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। काली अखाड़ों के प्रदर्शन तथा श्रद्धालुओं के गगनभेदी जयकारों से पूरा नगर धार्मिक रंग में सराबोर हो गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा अध्यक्ष पंडित सुनील वशिष्ठ एवं संयोजक लक्ष्मण तिवारी ने बताया कि शोभायात्रा राजा दाल मिल से शुरू होकर नालबंद चौराहा, गली बोहरान, राधाकृष्ण मंदिर, छोटा चौराहा, घंटाघर, सदर बाजार, सिनेमा चौराहा, जलेसर रोड, बर्फ खाना चौराहा, शिवाजी रोड से डाकखाना मार्ग होती हुई रामलीला मैदान स्थित महर्षि भगवान परशुराम शिविर पर पहुंची। इस भव्य आयोजन का मुख्य आकर्षण एक जैसी वेशभूषा में चल रहीं एक हजार से अधिक महिलाएं थीं। महिलाएं अनुशासन के साथ यात्रा में शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पंडित शिवकुमार शर्मा, दिनेश वशिष्ठ, विकास दुबे, शोभायात्रा में गो सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय, पंडित सीताराम शर्मा, पूर्व चेयरमैन सिरसागंज सरोज शर्मा, भाजपा नेता सुनील शर्मा, द्विजेंद्र मोहन शर्मा, प्रदीप उर्फ गुड्डा पहलवान, पंडित अरुण शर्मा, पंडित संजय शर्मा, संदीप तिवारी, आशीष दीक्षित, जितेंद्र शर्मा, लकी शर्मा, लवकुश शर्मा, महेंद्र शर्मा, अंबिका पाण्डेय, अश्वनी मोहन शर्मा उपस्थित रहे। वहीं महिला विंग से महिला जिलाध्यक्ष मिथलेश शर्मा, रमा शर्मा, कमलेश शर्मा, रिचा दीक्षित, प्रीति शर्मा, गीता शर्मा, मधुरिमा वशिष्ठ, रानू शर्मा और पुलकित मिश्रा आदि शामिल रहीं।




मुस्लिम बहुल क्षेत्र में किया स्वागत

फिरोजाबाद। कांग्रेस शहर अध्यक्ष शफात खान राजू के नेतृत्व में नालबंद चौराहे पर नगर में निकली भगवान परशुराम शोभायात्रा का पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। हाजी नसीर अहमद, बकार खालिद,मुजीब अंसारी, पार्षद नुरुलहुदा लाला राईन, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चांद कुरैशी, इमरान कुरैशी आदि शामिल थे। संवाद



शोभायात्रा मेंं कूलर से हुआ हादसा, महिला बाउंसर घायल
फिरोजाबाद। रसूलपुर से लेकर नालबंद चौराहे तक स्मार्ट सड़क बनाने का काम चल रहा है। रविवार को भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई थी। इसमें महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्राइवेट महिला बाउंसरों को लगाया गया था। मार्ग पर जगह-जगह कूलर लगाया गया था। इसी दौरान राजा दाल मिल के पास अचानक एक कूलर चलते-चलते गड्ढे में गिर गया और उसकी चपेट में महिला बाउंसर गौरी निवासी चनौरा थाना रामगढ़ आ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ी। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed