{"_id":"624ddd114032b5686d5921a7","slug":"loot-firozabad-news-agr5294437107","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटी, बेहोशी की हालत में मिला चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटी, बेहोशी की हालत में मिला चालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटी, बेहोशी की हालत में मिला चालक
चालक को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर की वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। ट्रैक्टर चालक को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बदमाश ट्रैक्टर-ट्राली लूटकर ले गए। बेहोशी की हालत में चालक खैरगढ़ के गांव जरौली में मिला। ग्रामीणों ने पीड़ित को उपचार के लिए भर्ती कराया। बदमाश ट्रैक्टर को भाड़े पर लाए थे।
सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव नगला खरी निवासी अवनीश (34) खेती के साथ-साथ किराये पर ट्रैक्टर चलाता है। मंगलवार को दो युवक ट्रैक्टर-ट्राली को भाड़े पर ले गए। बदमाशों ने रास्ते में अवनीश को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे वह अचेत हो गया। इसके बाद बदमाश युवक को खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गांव जरौली के समीप फेंक गए और ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट कर ले गए। रात नौ बजे युवक को सड़क पर पड़ा देख काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक को उपचार के लिए रात में ही जिला अस्पताल लेकर आई। बुधवार सुबह होश आने पर युवक ने घटनाक्रम से अवगत कराया। युवक द्वारा दी गई जानकारी पर पुलिस ने उसके परिजन को सूचना दी। पीड़ित युवक का कहना है कि बदमाश दो लोग थे। थानाध्यक्ष खैरगढ़ विनय भारद्वाज का कहना है कि युवक जरौली गांव के समीप बेहोशी की हालत में मिला था। जिसे उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। अभी ट्रैक्टर चालक यह साफ नहीं बता पा रहा है कि बदमाशों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली किस गांव ले जाने के लिए भाड़े पर बुक की थी।