{"_id":"6025669d8ebc3ee8ef00a73b","slug":"long-lines-started-to-get-the-desired-school-firozabad-news-agr480163159","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचाहा स्कूल पाने को लगी रहीं लंबी-लंबी लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनचाहा स्कूल पाने को लगी रहीं लंबी-लंबी लाइनें
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अंतरजनदीय तबादला के बाद बृहस्पतिवार को निर्धारित की गई स्कूल आवंटन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। सर्वर भी नहीं चला और न ही स्कूल आवंटन की सूची बेसिक शिक्षा विभाग के पास आई। सुबह से इंतजार कर रहे शिक्षक शाम को लौट गए। अब शुक्रवार को स्कूल आवंटन की उम्मीद है।
जनपद में 468 शिक्षकों का दूसरे जनपद से तबादला हुआ था लेकिन 418 शिक्षकों ने ही जनपद में ज्वाइन किया था। बृहस्पतिवार को ब्लाक संसाधन केंद्र पर ऑनलाइन स्कूलों का आवंटन होना था। शिक्षक सुबह से ही ब्लाक संसाधन केंद्र दबरई पर पहुंच गए लेकिन जिस पोर्टल के माध्यम से स्कूलों का आवंटन होना था, वह पोर्टल भी नहीं चल सका। जो स्कूल आवंटित किए जाने थे, उसकी सूची भी बेसिक शिक्षा विभाग को प्राप्त नहीं हुई। शिक्षक सड़क पर ही खड़े होकर सर्वर और सूची आने का इंतजार करते रहे। दोपहर साढ़े चार बजे के बाद काउंसलिंग निरस्त होने की जानकारी दी गई। अब शुक्रवार को स्कूल आवंटन की प्रक्रिया होगी।
दूरदराज से आए लोग दिनभर रहे परेशान
सुबह ही दूसरे जिलों के शिक्षक स्कूल आवंटन के लिए बीआरसी पर आ गए थे। लेकिन बीआरसी पर तैनात स्टाफ ने आए शिक्षकों के साथ हमदर्दी दिखाई। न सही जानकारी दी। कई लोग तो अपने बच्चों के साथ आए।
विज्ञापन
जिस पोर्टल से स्कूलों का आवंटन होना था, वह पोर्टल ही नहीं चला। काफी देर इंतजार किया। अन्य जनपदों में भी यही हाल रहा है। हमने शासन को अवगत करा दिया गया है।
अरविंद पाठक, बीएसए