फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Lok Sabha elections will be boycotted if Dhangar certificate is not issued

Firozabad News: धनगर प्रमाणपत्र जारी न हुए तो होगा लोकसभा चुनाव का बहिष्कार

Sun, 17 Sep 2023 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 17 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections will be boycotted if Dhangar certificate is not issued
टूंडला। धनगरा महासभा की एक पंचायत रविवार को गांव लालगढ़ी रैमजा में हुई। पंचायत में धनगर समाज के एससी प्रमाण पत्र को लेकर आरपार की रणनीति तैयार की गई। रणनीति के तहत ऐलान किया गया गया कि जल्द ही धनगर समाज के प्रमाण पत्र नहीं बनाए गए तो आगामी लोकसभा चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह धनगर ने कहा कि कई बार मांग करने और आंदोलन करने के बाद भी अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। धनगर समाज अनुसूचित जाति के अंतर्गत आता है लेकिन बावजूद इसके उन्हें एससी के प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किए जा रहे हैं। आवेदन करने पर उन्हें निरस्त कर दिया जाता है। शासन में हमारी भागेदारी न होने के कारण हमें अपने अधिकारों के लिए लड़ना पड़ रहा है। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास का नारा दे रही है, लेकिन धनगर समाज की प्रमाण पत्र न बनाकर उपेक्षा की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शीघ्र ही धनगर समाज के एससी प्रमाण पत्र बनाना शुरू नहीं किए गए तो समाज के लोग आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे। जिलाध्यक्ष लखपत सिंह धनगर ने कहा कि तहसीलों में प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करें। यदि प्रमाण पत्र नहीं बने तो प्रशासन का घेराव करेंगे। इस दौरान पर लक्ष्मण सिंह, अनिल, विनोद कुमार, राकेश, तेजवीर सिंह, करण सिंह, प्रदीप कुमार, विनय, भूरी सिंह, कृष्णकांत, सुनील धनगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed