{"_id":"a9cb07287ca882f10b931947f50370f8","slug":"lohia-did-not-get-home-fast-unto-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया आवास नहीं मिले तो आमरण अनशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया आवास नहीं मिले तो आमरण अनशन
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 29 Dec 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथवंत क्षेत्र के लोहिया गांव बबाइन के करीब एक दर्जन ग्रामीणों ने डीएम विजय किरन आनंद से मुलाकात की। शिकायती पत्र देकर लोहिया आवास के लिए अपात्रों का चयन करने तथा शिकायत के बावजूद धन भेज देने का आरोप लगाया है।
लोहिया ग्राम बबाइन निवासी हरीबाबू निषाद, भीकम सिंह, वेदराम, दीपचंद्र, अशोक वाल्मीकि, उमाकांत, विजय सिंह आदि ने डीएम को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि सभी भूमिहीन एवं गरीब आवासहीन हैं। लोहिया आवास प्राप्त करने के लिए भी आवेदन किया था लेकिन प्रधान की मिलीभगत के कारण पक्के मकान वालों का लोहिया आवास के लिए चयन कर लिया गया। 29 सितंबर को सीडीओ को एक शिकायती पत्र दिया था।
इसकी प्रति पीडी डीआरडीए एवं बीडीओ हाथवंत एवं जीएम डीआईसी को दी थी। ब्लाक के ऐसे अधिकारियों से जांच कराई जो पहले से अपात्रों से मिले हुए थे। 20 दिसंबर को एक शिकायती पत्र भी दिया। इसके बावजूद अपात्रों के खातों में ही लोहिया आवास की धनराशि भेज दी गई। उन्होंने कहा कि यदि सात जनवरी 2015 तक किसी सक्षम अधिकारी से जांच नहीं कराई तो आठ जनवरी से परिवार सहित जिला मुख्यालय पर ही आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
अपात्रों का नाम कटवाए, नए पात्रों का किया चयन
डीएम विजय किरन आनंद के निर्देश पर डीपीआरओ इंद्रपाल यादव ने ग्राम आलमपुर कनैटा में राशनकार्ड, समाजवादी पेंशन योजना के पात्रों की जांच को पहुंचे। डीपीआरओ के साथ एडीओ पंचायत कप्तान सिंह, एडीओ आईएसवी दिनेश कुमार यादव एवं सचिव महेंद्र सिंह साथ थे। उन्होंने ग्राम पंचायत के स्कूल प्रांगण में बीपीएल एवं अंत्योदय योजना के पात्रों की सूची को पढ़कर सुनाया।
इस दौरान बीपीएल के सात,अंत्योदाय योजना के पांच एवं समाजवादी पेंशन योजना के पांच लोग अपात्र मिले। उन्होंने अपात्रों के नाम सूची से काटने के साथ ही ग्रामीणों की मौजूदगी में इतने ही गरीब पात्रों का चयन किया। ग्रामीणों ने इस पर सहमति जाहिर की। ग्रामीणों ने बताया कि एक बस्ती में 250 बिजली के नए कनेक्शन लेने के बावजूद विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर नहीं रखवाया जा रहा है। इसके कारण काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।