फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Locks hanging on ration shops on the last date of distribution of ration

राशन वितरण की अंतिम तिथि पर राशन दुकानों पर लटके ताले

Sat, 25 Dec 2021 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Locks hanging on ration shops on the last date of distribution of ration
राशन वितरण की अंतिम तिथि पर राशन दुकानों पर लटके ताले
विज्ञापन

फिरोजाबाद। शासन ने वंचित पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय कार्ड धारकों को नि:शुल्क खाद्यान वितरण के लिए 25 दिसंबर अंतिम तिथि निर्धारित की थी। जिले के पूर्ति विभाग ने शहरी और ग्रामीण इलाकों में डीलरों को समय से दुकान खोलने व सामग्री वितरण के निर्देश जारी किए थे, लेकिन शनिवार को ऐसा नहीं हुआ। ज्यादातर दुकानों पर ताले लटके दिखाई दिए। इस कारण उपभोक्ताओं को बिना राशन ही लौटना पड़ा।
शासन के निर्देश पर पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय कार्ड धारकों को नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण योजना के तहत गेहूं, चावल के अतिरिक्त नि:शुल्क नमक, चना एवं रिफाइंड भी दिया जा रहा है। उपरोक्त सामग्री किन्हीं कारण से वितरण के लिए राशन दुकानों पर समय से नहीं पहुंच पाई थी। इससे जनपद में हजारों उपभोक्ता नि:शुल्क खाद्यान्न व अन्य सामग्री प्राप्त करने से वंचित थे। जिलाधिकारी की ओर से 25 दिसंबर को अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। इसके बावजूद थाना उत्तर व रामगढ़ के अलावा रसूलपुर में कई जगहों पर राशन दुकानों पर ताले लटके मिले।
विज्ञापन

..........
दुकान बंद मिली
सुबह खाद्यान्न लेने के लिए दुकान पर गया था, लेकिन डीलर ने दुकान नहीं खोली। बैरंग लौटकर आना पड़ा। -मोनू कुमार, सूर्य नगर टापा पैंठ
नहीं आया राशन
फोन पर राशन डीलर ने कहा कि थोड़ी देर में खाद्यान्न आने वाला है। दोबारा फोन किया, लेकिन डीलर ने रिसीव नहीं किया। -अभिषेक, तिलकनगर
...........
जांच कराएंगे
जिन उपभोक्ताओं को खाद्यान्न व अन्य सामग्री का नि:शुल्क वितरण नहीं हुआ है उन्हें खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश थे। संभवत: जो दुकानें बंद थी। इसकी जानकारी कर जांच कराएंगे। शिकायत सही मिली तो डीलर पर कार्रवाई भी होगी। -सतीश चंद्र, क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी नगरीय क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed