फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   lockdown

वीकेंड लॉकडाउन में सिर्फ बाजार बंद, पुलिस की सख्ती भी खत्म

Sun, 23 Aug 2020 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
lockdown
रविवार को लॉकडाउन के दौरान जलेसर रोड पर बंद पड़ी दुकानें और रोड पर रही आवागमन की स्थिति - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। वीकेंड लॉकडाउन अब सिर्फ बाजार बंद रहने तक ही सीमित रह गया है। लोगों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं है। लोगों का आना-जाना जारी है। नाश्ते की दुकानें बंद रहीं लेकिन फेरी वालों ने सुबह खूब नाश्ता बेचा। गली मोहल्लों में दुकानें खुलीं नजर आईं। पुलिस की सख्ती भी अब पहले जैसी नहीं रही है। सभी जगह से बैरियर भी हटा लिए गए हैं।
विज्ञापन

वीकेंड लॉकडाउन के बीच रविवार को जहां शहर के बाजार पूरी तरह से बंद रहे। वहीं गली मोहल्लों में लॉकडाउन का असर दिखाई नहीं दिया। फल मंडी, सब्जी मंडी के साथ दूध की दुकानें पूरी तरह से खुली नजर्र आइं। लोग घरों से बाहर निकले। सड़कों पर चहल पहल दिखाई दी। रोडवेज बसों के संचालन पर रोक न होने के कारण उनके आने जाने का क्रम जारी रहा। जिसको लेकर सुभाष तिराहा, नगला बरी, जाटवपुरी और आसफाबाद चौराहा के साथ स्थानीय रोडवेज बस स्टैंड पर यात्री नजर आए। सुभाष तिराहा, जैन मंदिर, नगला बरी, जाटवपुरी, घंटाघर, आसफाबाद, नालबंद चौराहा पर पुलिस फोर्स तैनात थी, लेकिन किसी प्रकार की सख्ती नहीं थी। गली मोहल्लों की दुकानें खुली होने के कारण लोग जरूरी सामान आदि की खरीदारी भी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed