फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   lockdown

लॉकडाउन के बाद खुला बाजार, खरीददारी को पहुंचे ग्राहक

Mon, 17 Aug 2020 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
lockdown
55 घंटे के लॉकडाउन के बाद सोमवार को जब बाजार खुले तो चंद्रवारगेट पुलिया पर लगा भीषण जाम, जाम में फंस? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। 55 घंटे के लॉकडाउन के बाद सोमवार को जब बाजार खुला तो खरीदारी करने के लिए लोग उमड़ पड़े। बाजार में भीड़ के कारण सदर बाजार के साथ घंटाघर तक पर जाम जैसे हालात दिखाई दिए। दुकानों पर भी बिना मास्क के खरीदारी करते दिखाई दिए। दुकानदार भी सावधानी बरतते नहीं दिखे। जबकि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इस तरह की लापरवाही ऐसे लोगों को भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते शनिवार और रविवार को 55 घंटे का लॉकडाउन का निर्णय लिया है। ताकि बाजार को सैनिटाइज किया जा सके। इन दिनों में भीड़ बाजारों में अधिक रहती है, लेकिन शासन की यह पहल सफल होती दिखाई नहीं दे रही है। दो दिन के लॉकडाउन के बाद सोमवार को बाजार खुला तो बाजार में खरीदारी करने के लिए आने वालों की भीड़ दिखाई दी। छिंगामल के बाग का इलाका में वाहन खड़े होने से जाम जैसे हालत दिखाई दिए। कोटला रोड का बाजार हो या फिर गंज बाजार, सिनेमा चौराहे से लेकर घंटाघर तक खरीदारी करने वालों की भीड़ रही। इसके कारण शाम को भी जाम जैसे हालात दिखाई दिए।
विज्ञापन

जलेसर रोड पर गोपाल स्वीट्स की दुकान के बाहर वाहनों के खड़े होने के कारण जाम लगा रहा। मार्केट में न दुकानदार मास्क लगाए थे और न ही ग्राहक। पुलिस की गाड़ी आते देख जरूर लोगों ने जेब में रखे मास्क को निकालकर लगा लिया। करबला, सुहागनगर के साथ रामनगर क्षेत्र के बाजारों में भीड़ रही। थाना दक्षिण क्षेत्र के बजरिया में किराने की दुकानों पर फुटकर दुकानदार के साथ लोग घरों सामान की खरीदारी करते दिखाई दिए। इस बीच चूड़ी के ठेल और ट्रांसपोर्ट से माल लेकर पहुंचे रेड्डी के कारण जाम के हालत बन गए। जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। मुस्लिम वाहुल्य क्षेत्र की बात करें तो हाजीपुरा रोड के बाजार में तो रिक्शा तक निकलना मुश्किल हो रहा था। रामगढ़ और नालबंद क्षेत्र के साथ रसूलपुर क्षेत्र में भी रौनक दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रवारगेट की पुलिया पर लगा रहा घंटों जाम
फिरोजाबाद। चंद्रवारगेट की पुलिया पर सोमवार को घंटों तक जाम लग गया। जाम के दौरान खुद का वाहन जल्दी निकालने की लोग जुगत भिड़ाते दिखाई दिए। खाकी वर्दीधारी तक की बाइक जाम में फंसी थीं। उमस भरी गर्मी और तेज धूप के कारण जाम में फंसे लोगों को हाल बेहाल था। यह हाल चंद्रवार गेट की पुलिया का ही नहीं बल्कि चंद्रवार गेट से लेकर अग्रवाल धर्मशाला तक का था। क्योंकि इस मार्ग पर लाइनपार क्षेत्र के साथ ही यमुना की तलहटी वाले ग्रामीण क्षेत्र तक से खरीदारी करने के लिए बाजार में दुकानदार एवं ग्रामीण आते हैं। इसके कारण इस रोड पर वाहनों का काफी दबाव रहता है। यमुना के पार आगरा क्षेत्र तक से लोग खरीदारी फिरोजाबाद में ही करते हैं। इसके कारण चंद्रवारगेट की पुलिया से जहां रामनगर, संतनगर, छारबाग के साथ खोया मंडी, लोहा मंडी एवंबजरिया तक में ग्राहक आते हैं। इसके साथ ही छारबाग से सुभाष तिराहे तक जाने वाले ऑटो के साथ बड़े वाहनों का आवागमन यहीं से होता है। यही सब जाम के कारण बन जाते हैं। जाम खुलवाने के लिए पुलिसकर्मी तो तैनात रहते हैं लेकिन पुलिया काफी संकरी होने के कारण वाहनों का दबाव नहीं झेल पाती है। चूड़ी की ठेल वाले अलग से कतार लगा लेते हैं। सोमवार को पूरे दिन इसी तरह के हालात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed