फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   lockdown

मजदूरों की बेबसी में दब गई चूड़ियों की खनक, जेब खाली

Thu, 21 May 2020 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
lockdown
फिरोजाबाद। लॉकडाउन के कारण दो महीने से चूड़ी कारोबार बंद पड़ा है। गली-मोहल्लों से सुनाई देने वाली चूड़ियों के खनक थमी हुई है। चूड़ी के काम से जुडे़ श्रमिक अब परेशान होने लगे हैं। दूसरों की मदद से सिर्फ पेट भर पा रहा है। परिवार के और भी खर्च हैं इनको पूरा करने के लिए मजदूर चूड़ी का काम शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। श्रमिक बस्तियों में सन्नाटा है।
विज्ञापन

चूड़ी का माल ले जाने वाले ठेलों पर धूल जमी हुई है। जुड़ाई के अड्डे, चूड़ी छंटाई और झलाई का काम भी बंद है। दो महीने के लॉकडाउन ने घर का राशन खत्म कर दिया और जेब भी खाली कर दी। बेबस मजदूरों का कहना है कि चूल्हा जलाने के लिए कब तक हाथ फैलाते रहें, अब तो काम शुरू होना चाहिए।
विज्ञापन

होली के बाद से काम बंद पड़े है। घर में आठ लोगों का खर्च है। छह बच्चों के साथ पत्नी और खुद हैं। एक पैसा पास नहीं है। घर पर राशन की किल्लत है। मकान का किराया भी चढ़ रहा है। शहर का हाल देेखकर कहीं काम मिलने की उम्मीद भी नहीं है। राशन कार्ड भी पास नहीं है जिससे राशन मिल सके। दानदाताओं की मदद से चूल्हा जल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील कुमार, डाक बंगला
पति चूड़ी मजदूरी करते हैं वह भी काम पर नहीं जा रहे हैं। तीन बच्चे हैं। खुद का मकान है, लेकिन वह भी कर्ज में गिरवी रखा हुआ है। कुछ लोगों से राशन मांगकर बच्चों का पेट पाल रहे हैं। एक-एक दिन गिनकर कट रहा है। राशन कार्ड बनवाने के लिए काफी प्रयास किए। लेकिन अभी तक राशन कार्ड नहीं सका। राशन कार्ड होता तो उससे कुछ राहत मिलती।
सुमनदेवी, निवासी रसूलपुर
होली से काम बंद पड़ा है। एक-एक पैसे के लिए दिक्कत हो रही है। किराए के मकान में रह रहे हैं। छोटे-छोटे तीन बच्चे हैं। उनके दूध के लिए भी पैसे नहीं है। जहां पता चलता है कि राशन बंट रहा है। वहीं पहुंच जाते हैं। अभी जो आटा मिला था। उससे एक दो दिन कट जाएंगे। अब तो शासन से ही राहत मिलने की उम्मीद है। पता नहीं कब पति काम पर जाएंगे।

विजय लक्ष्मी, बघेल कॉलोनी
किराए के मकान में निवास करने वाली धनवंतीदेवी भी लॉकडाउन के कारण काफी परेशान हैं। पति मजदूरी करते हैं तो तीन बच्चों के भरण पोषण के लिए धनवंती खुद घर पर चूड़ी जुड़ाई का कार्य में पति की मदद करती हैं, लेकिन पिछले तीन माह से काम बंद होने के कारण धनवंती और उनके पति काफी आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं। अब काम शुरू होना चाहिए।
धनवंती निवासी, झलकारी नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed