{"_id":"5e9d84428ebc3ed5b96c6252","slug":"lockdown-firozabad-news-agr4385764167","type":"story","status":"publish","title_hn":"न कोई छूट न रियायत, लॉकडाउन में सख्ती और बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न कोई छूट न रियायत, लॉकडाउन में सख्ती और बढ़ी
विज्ञापन
हॉटस्पॉट क्षेत्र हाजीपुरा रोड से निकलने वाले लोगों को रोकती पुलिस
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जनपद में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 50 पार कर चुका है। कोरोना के लगातार बढ़ रहे मरीजों के कारण सुहाग नगरी को बीस अप्रैल से दी जाने वाली सभी प्रकार की छूटों से अलग रखा गया है और शहर में सख्ती और बढ़ा दी गई। जिले में कई रास्ते बैरियर लगा कर बंद दिए गए हैं। पुलिस की सख्ती के कारण अब लोग भी घरों से बाहर निकलने से डरने लगे हैं।
सोमवार को ककरुऊ से बंबा चौराहा की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरियर लगा दिया गया। बंबा चौराहा से कोटला रोड सब्जी मंडी की ओर जाने वाले रास्ते पर भी बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी गई। एक-एक वाहन को चेक किया जा रहा था। पुलिस की सख्ती देखकर कई चालक वाहन वापस ले गए।
नेशनल हाईवे स्थित जाटवपुरी चौराहा पर सोमवार को प्रशासन द्वारा सख्ती कर दी गई। चौराहा पर लगा फोर्स सुबह से ही मुस्तैद नजर आया। हाजीपुरा और रामगढ़ थाने की ओर जाने वाले रास्तों के साथ नगला बरी और नैनी ग्लास की ओर जाने वाले रास्ते भी बांस बल्ली से अवरुद्ध कर दिए गए थे। हाजीपुरा की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरियर लगा था। सर्विस रोड पर भी पूरी तरह से सन्नाटा रहा।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे स्थित नैनी ग्लास चौराहा पर सोमवार को पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई। मशरुरगंज की ओर जाने वाला मार्ग को अवरुद्ध करने के साथ ही बैरियर लगा दिया गया। बैरियर पर कोरोना प्रभावित क्षेत्र होने का पोस्टर भी लगा दिया गया था। यहां राहगीरों से पूछताछ करने के साथ ही सख्ती के साथ लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा था। हॉटस्पॉट क्षेत्र दुर्गेशनगर की गलियों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।
रसूलपुर थाने के बाहर अन्य दिनों की अपेक्षा सोमवार को अधिक पुलिस बल तैनात रही। आसफाबाद और नगला बरी के साथ रसूलपुर की ओर जाने वाले रास्ते को अवरुद्ध करने के साथ ही बैरियर लगा दिए गए, जिससे कोई व्यक्ति लॉकडाउन का उल्लंघन नहीं कर सके। पुलिस की सख्ती के चलते लोग लोग दूध और सब्जी लेने के लिए भी घरों से बाहर नहीं निकले। आसफाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को जाटवपुरी चौराहा की ओर प्रवेश न देकर वापस किया जा रहा था।
संक्रामित रोगियों की संख्या में इजाफा होने के साथ ही गांधी पार्क चौराहा पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। डीएम चंद्र विजय सिंह, एसएसपी सचिंद्र पटेल और नगर मजिस्ट्रेट द्वारा गांधी पार्क पर लगाए गए बैरियर को चैक किया। बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश देने के साथ ही सख्ती से लॉकडाउन करान के निर्देश भी दिए। इस बीच यहां से गुजर रहे लोगों से पूछताछ करने के साथ ही नाम पते भी दर्ज किए गए। ।