फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   lockdown

प्रशासन ने यकायक बढ़ाई सख्ती, अग्रिम आदेशों तक बाजार बंद

Fri, 17 Apr 2020 09:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
lockdown
लॉकडाउन के दौरान हॉटस्पॉट एरिया का ड्रोन कैमरा से रिकार्डिंग कराने के बाद चेक करते डीएम और एसएसप? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। प्रशासन ने शुक्रवार को यकायक सख्ती बढ़ा दी। अग्रिम आदेशों तक बाजार पूरी तरह से बंद रहेगा। सिर्फ दूध, दवा और फल-सब्जी की आपूर्ति होगी। जरूरी राशन सामग्री की होम डिलीवरी व्यवस्था की गई है। डीएम एसएसपी ने सिनेमा चौराहे से लेकर नालबंद चौराहे तक पैदल मार्च किया। हॉटस्पॉट क्षेत्र में पुलिस जवानों को हिदायत दी कि कोई प्रवेश नहीं करने पाए।
विज्ञापन

सुहागनगरी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों संख्या बढ़ने पर प्रशासन चौकन्ना हो गया है। प्रशासन बृहस्पतिवार रात को बाजार को अग्रिम आदेशों तक बंद करने का एलान करा दिया। देर रात तक पुलिस की गाड़ियां बाजारों में शुक्रवार को दुकानें न खोलने का एलान करती दिखाई दीं। बाजार बंदी का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस की टीमें तड़के चार बजे से बाजारों में सक्रिय हो गई।
विज्ञापन

थाना दक्षिण के पास लगने वाली मंडी, बजरिया की ओर जाने वाले रास्तों को भी बंद कर दिया था। पुलिस की सख्ती के कारण न आढ़त के फड़ सजे और न दुकानें ही खुलीं। सदर बाजार, घंटाघर, सिनेमा का चौराहा, सुभाष तिराहा, नालबंद चौराहे पर लगे बैरियरों पर भी फोर्स मुस्तैद दिखाई दिया। कोटला चुंगी चौराहा, जलेसर रोड व नगला बरी चौराहा, जाटवपुरी, नैनी ग्लास के साथ रसूलपुर क्षेत्र से किसी को अंदर नहीं आने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम चंद्र विजय सिंह, एसएसपी सचिंद्र पटेल तड़के कोटला रोड मंडी प्रांगण में पहुंचे। सुभाष तिराहे से होकर सीधे सिनेमा चौराहा पर पहुंचे। अधिकारियों ने आगाशाही मस्जिद से चौकी गेट तक भ्रमण किया। नगला बरी चौराहे पर हाईवे पर जाने वाले वाहनों की चेकिंग कराई।
ड्रोन कैमरे से देखी हॉटस्पॉट एरिया की स्थिति
फिरोजाबाद। डीएम चंद्र विजय सिंह, एसएसपी सचिंद्र पटेल, नगर आयुक्त विजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह, सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ नालबंद चौराहे पर पहुंचे। एसएसपी ने एसएचओ रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया को बुलाकर ड्रोन कैमरा की टीम को मौके पर बुला लिया। उन्होंने कैमरे के माध्यम से हॉटस्पॉट वाले क्षेत्र होली वाली भट्टी,हाजीपुरा क्षेत्र, हुसैनी के साथ गालिबनगर, राही नगर क्षेत्र की गलियों की स्थिति देखी।
सख्ती के दौरान इन्हें रहेगी छूट.....
-दवा की दुकानें खुली रहेंगी। दवाओं की होम डिलीवरी करने का सिस्टम किया गया चालू।
-दूधिया दूध लाकर घर-घर सप्लाई करेंगे। दूध की दुकानें नहीं खुलेंगी।
-राशन सामग्री दुकानें नहीं खुलेंगी। होम डिलीवरी वाले घरों पर सप्लाई करें।
-कोटला रोड नवीन मंडी स्थल पर किसान सब्जी बिक्री को ला सकेंगे। किसानों को नहीं रोका जाएगा, ठेल वाले सुबह खरीददारी करके मोहल्लो में जाएं।
-लॉकडाउन एरिया में होम डिलीवरी करने वालों के अलावा किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
फिरोजाबाद का बाजार अग्रिम आदेशों तक नहीं खुलेगा। दूध की सप्लाई घर-घर हो सकेगी। दवा की दुकानें खुली रहेंगी व अन्य दुकानदार जो अधिकृत हैं वह होम डिलीवरी करें।
कुंवर पंकज सिंह, नगर मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद।
व्यापारी बोले प्रशासन को समय से देनी चाहिए सूचना
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल मैनेजर ने कहा पुलिस प्रशासन को बाजार बंदी का निर्णय व्यापारी नेताओं एवं व्यापारियों के संज्ञान में लाकर ही लेना चाहिए। शुक्रवार को सुबह कई व्यापारी सुबह ही अपनी दुकान खोलने को निकले तो उनके साथ अभद्रता का व्यवहार किया गया। सब्जी विक्रेताओं को जबरन भगा दिया। खैरगढ़, मक्खनपुर, शिकोहाबाद एवं जसराना में इसी तरह का व्यवहार पुलिस के द्वारा व्यापारियों के साथ किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष बीएस गुप्ता ने कहा कि संपूर्ण बाजार बंदी किए जाने का निर्णय पुलिस, प्रशासन को रणनीति के तहत लेना चाहिए। शुक्रवार को समूचे बाजार में भ्रम की स्थिति रही। फिरोजाबाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष रवींद्रलाल तिवारी ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमण को रोकने के लिए बाजार बंदी करें अच्छी बात है, लेकिन बिना कोई सूचना के अचानक बाजार बंद करना गलत है।
जिले में अभी तक 26 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिले में पांच हॉटस्पॉट एरिया चिह्नांकित किए हैं, शहर में चार एवं टूंडला में प्रतापपुर गांव है। समूचे क्षेत्र को सील कर दिया है। किसी तरह की आवाजाही नहीं होगी। शहर में मेडिकल की दुकानें, अस्पताल को छोड़ सभी बाजार बंद है। इसका प्रभावी ढंग से पालन किया जाएगा।

चंद्र विजय सिंह डीएम फिरोजाबाद।
जिले में लॉकडाउन का प्रभावी ढंग सेे पालन कराया जा रहा है। हॉटस्पॉट एरिया में किसी प्रकार वाहनों का मूवमेंट पूरी तरह से बंद है। सैनिटाइजेशन का काम नगर निगम, फायर विभाग की टीम द्वारा किया जा रहा है। उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। सभी लोग मास्क का प्रयोग करें। बैरियरों पर सघन चेकिंग कराई जा रही है।
सचिंद्र पटेल, एसएसपी फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed