फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   lockdown

मंडियों में नया गेहूं आने के साथ घट गई आटे की रेट

Sat, 11 Apr 2020 09:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
lockdown
आटे के किल्लत हुई दूर, दाम भी गिरे - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। किसानों के गेहूं खरीदने का समर्थन मूल्य भले ही प्रदेश सरकार ने 1925 रुपये प्रति क्विंटल तय किया हो लेकिन किसान 2050 रुपये प्रति क्विंटल की दर से आढ़तियों को गेहूं बेच रहे हैं। किसानों का गेहूं बाजार में आते ही बाजार में आटे के भाव भी 2300 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल आ गए हैं।
विज्ञापन

मंडियों में किसानों का गेहूं आना शुरू हो गया है। सरकार की ओर से किसानों के गेहूं का समर्थन मूल्य 1925 रुपये प्रति क्विंटल घोषित कर दिया गया है। कोटला रोड में स्थित मंडी प्रांगण में किसान सरकारी खरीद केंद्र के स्थान पर आढ़तियों के यहां बिक्री कर रहे हैं। यहां दो हजार से लेकर 2050 रुपया प्रति क्विंटल की दर से खरीदारी की जा रही है। नया गेहूं आने के साथ बाजार में आटे की कीमत कम हो गई है।
विज्ञापन

-गल्ला मंडी में आटे के थोक व्यापारी अभिषेक जैन ने कहा कि पिछले तीन से चार दिनों में आटे के दाम कम हुए हैं। गुणवत्ता वार आटा 2400 रुपये से लेकर तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल तक उपलब्ध है। चोकर (भूसी) को निकाल दें तो क्वालिटी अच्छी हो जाती है। यह चोकर (भूसी) 1700 से 1800 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकती है। इस कारण आटे की कीमत चार सौ पांच सौ रुपये तक महंगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आटा व्यापारी सोमदत्त गुप्ता ने कहा कि गेहूं के बाद पिसाई से लेकर पैकिंग के काम से ढाई से तीन रुपये तक का खर्चा आ जाता है। इसके साथ एक क्विंटल पर करीब चार से पांच किलोग्राम सूख जाने के कारण कम होता है। गेहूं एवं आटे को पहुंचाने, पल्लेदारी का खर्चा मिलाकर चार रुपये तक खर्च बढ़ता है।

मंडी में किसानों के नए गेहूं आने के साथ बाजार में आटे के भाव गिरना शुरू हो गया है। पहले आटा 2600 से 2700 रुपये तक बिक रहा था लेकिन अब थोक में आटे का भाव 2300 व फुटकर में 2400 रुपये तक हो गया है।
रामकुमार मंडी सचिव
नवीन मंडी कोटला रोड फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed