फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   lock down

पुलिस की सख्ती और नरमी के बीच आवश्यक सेवाएं सुचारू रहीं

Wed, 25 Mar 2020 09:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
lock down
21 दिन के लॉक डाउन का पहला दिन - फिरोजाबाद शहर में पीएम मोदी की अपील पर बुधवार को लोग घरों में कैद रहे? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा मंगलवार रात होते ही जिले की सीमाएं सील कर दी गई थीं। कांच और चूड़ी के कारखानों में भी शट डाउन कर दिया गया है। लॉकडाउन के पहले दिन बुधवार को पुलिस कहीं सख्त तो कहीं नरम दिखी। सुबह दस बजे तक शहर के बाजार में लोगों का आवाजाही बनी रही। लोगों ने सामान्य तरीके से राशन सामग्री, दवा, दूध, फल-सब्जी आदि की खरीदारी की।
विज्ञापन

सफाईकर्मियों ने भी सड़क और गलियों की सफाई की। लेकिन दस बजे के बाद पुलिस ने शिकंजा कड़ा किया और लोगों को घरों के अंदर रहने की हिदायत दी। शहर की प्रमुख सब्जी मंडियों के साथ दूध, किराने की दुकानों के साथ फल मंडी आदि सभी खुली रही। लोग खरीदारी करने के लिए घरों से भी निकले।
विज्ञापन

किसी भी स्थान पर भीड़ न हो, इसलिए कोतवाल दक्षिण प्रमोद मलिक और थानाध्यक्ष उत्तर नीरज मिश्रा के साथ रसूलपुर थानाध्यक्ष फतेह बहादुर सिंह भदौरिया पुलिस बल के साथ सुबह सात बजे ही भ्रमण करते नजर आए। गाड़ी से एनाउंस किया जा रहा था। जैन मंदिर स्थित दूध विक्रेता के यहां भीड़ लगी होने पर पुलिस ने एक-एक मीटर की दूरी बनाकर रखने की सलाह भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजरिया, गंज चौराहा, कोटला रोड के साथ गली-मोहल्लों में किराने की दुकानें सुबह सात बजे ही खुल गई थीं। घंटाघर, संत टाकीज के पास, बस स्टैंड, सुभाष तिराहा आदि पर फल के ठेलों से लोग खरीदारी करते रहे।
आलू कोल्ड स्टोरेज ले जा सकेंगे ट्रैक्टर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सामग्री की दुकानों के खुले रखने का समय डीएम चंद्र विजय सिंह ने तय कर दिया है। इस आदेश का पालन सभी को करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान जिले की सीमाएं सील रहेंगी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन की अनुमति होगी। आलू को शीतग्रह तक ले जाने वाले ट्रैक्टर, आलू खोदने वाली लेबर आ-जा सकेगी।

दुकानों के खोलने का ये रहेगा समय
- फल, सब्जी, दूध डेयरी, किराना की दुकानें सुबह सात बजे से 11 बजे तक और शाम को पांच से सात बजे तक
- फल, सब्जी एवं दूध की डेयरी के तड़के आने जाने वाले वाहन आ-जा सकें गे।
- बैंक, एटीएम, बीमा कंपनियां निर्धारित अवधि में खोली जा सकेंगी।
- पेट्रोल पंप, एलपीजी गैस एजेंसी, सीएनजी, ऑयल एजेंसी और इससे संबंधित गोदाम व परिवहन के साधन खुले रहेंगे।
- घर-घर जाकर दूध बांटने वाले विक्रेता, समाचारपत्र बांटने वाले सुबह पांच से नौ बजे तक आ आ- जा सकेंगे।
- हॉस्टिपटल, दवा की दुकानें व चिकित्सकीय उपकरण, समग्री की दुकानें खुली रहेंगी।
कालाबाजारी की इस नंबर पर दें सूचना
डीएम ने कहा कि कालाबाजारी और मूल्य से अधिक कीमत लेने पर नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह के मोबाइल नंबर 9454417695 पर सूचना दे सकेंगे।
ये रहेंगे बंद
डीएम ने कहा कि आवश्यक सेवाओं को छोड़कर समस्त सरकारी कार्यालय व शैक्षणिक संस्थान, अर्धसरकारी उपक्रम, स्वायत्तशासी संस्थाएं, राजकीय निगम, समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान, निजी कार्यालय, मॉल, दुकानें, फैक्टरी, वर्कशॉप, गोदाम व सार्वजनिक परिवहन (रोजवेज सिटी,प्राइवेट बसें,टैक्सी, ऑटो रिक्शा, बैटरी रिक्शा व दोपहिया वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed