फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Loan was on Activa, fraud of thousands by telling installment due

Firozabad News: एक्टिवा पर था लोन, किस्त बकाया बताकर की हजाराें की ठगी

Mon, 24 Jul 2023 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 24 Jul 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Loan was on Activa, fraud of thousands by telling installment due
टूंडला। आगरा से मां के साथ घर लौट रहे एक्टिवा सवार से एक्टिवा पर लोन की किस्त बकाया होने की बात बताते हुए चार युवकों ने हजारों रुपये ठगी कर ली। पीड़ित ने घटना के आठ दिन बाद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के गालिब नगर निवासी रुवैद अपनी मां नाजिमा के साथ 16 जुलाई को आगरा से घर वापस लौट रहे थे। वह आगरा रोड स्थित एफएच मेडिकल काॅलेज के सामने पहुंचे तभी चार युवकों ने उन्हें रोक लिया। एक्टिवा पर किस्त शेष बताते हुए गाड़ी ले जाने की बात कहने लगे। उन्होंने एक्टिवा छोड़ने के लिए किस्त जमा करने को कहा। इस दौरान उनके पास साढ़े सात हजार रुपये थे, जो उन्हें दे दिए।
विज्ञापन


फाइनेंसकर्मियों ने उन्हें उसकी रसीद नहीं दी और कहा कि रसीद बैंक से ले लेना। इस पर उन्होंने युवकाें के फोटो व गाड़ी के फोटो मोबाइल में खींच लिए। जब उन्होंने उक्त युवकों के बारे में बैंक में जानकारी की तो बैंक ने उन्हें अपना कर्मचारी मानने से इंकार कर दिया। पीड़ित के पिता मोहम्मद असलम ने अज्ञात युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आगरा से मां के साथ लाैट रहा था युवक
-बैंक ने किया युवकों के कर्मचारी होने से किया इनकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed