फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   List of deceased, shifted and absent voters will be made available to BLOs.

Firozabad News: बीएलओ को उपलब्ध कराई जाएगी मृतक, शिफ्टेड, अनुपस्थित मतदाताओं की सूची

Sun, 07 Dec 2025 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 07 Dec 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
List of deceased, shifted and absent voters will be made available to BLOs.
कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के साथ बैठक करते एडीएम विशुराजा। स्रोत विभाग - फोटो : कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के साथ बैठक करते एडीएम विशुराजा। स्रोत विभाग
फिरोजाबाद। विधानसभा निर्वाचक नामावली के चल रहे गहन पुनरीक्षण को लेकर शनिवार को एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विशुराजा ने राजनैतिक दलों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर के बाद बीएलओ को मृतक, शिफ्टेड एवं अनुपस्थित पाए गए मतदाताओं की सूची उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि नए वोट के लिए फार्म संख्या छह भरने के साथ किसी ल़ड़की की शादी होकर आई है तो फार्म संख्या आठ को भरना होगा।
विज्ञापन

एडीएम विशुराजा ने कहा कि बीएलओ के द्वारा अपने क्षेत्र में जाकर इस सूची की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2026 की अहर्ता के आधार पर प्रगाढ़ पुनरीक्षण का काम 11 दिसंबर तक संचालित होगा। गणना प्रपत्र बीएलओ के माध्यम से सभी को उपलब्ध कराए गए हैं। जिन्होंने अभी तक फार्म को जमा नहीं किया है वह तत्काल जमा करा दें। सभी राजनैतिक दलों के बीएलए इसमें सहयोग करें।
विज्ञापन

गणना प्रपत्र के संबंध में सभी बीएलओ एवं बीएलए की मीटिंग 12 दिसंबर को विधानसभा वार कराई जाएगी। ताकि बीएलओ एवं बीएलए एक दूसरे से समन्वय स्थापित कर सकें। 11 दिसंबर को डाटा फाइनल होने के बाद बीएलओ को मृतक मतदाता,शिफ्टेड एवं अनुपस्थित पाए गए मतदाताओं की सूची प्रारूप पर बीएलओ के साथ बीएलए को उपलब्ध कराई जाएगी। 18 वर्ष की आयु पुरी करने वाले फार्म छह एवं शादी होकर आने वाली लड़की के लिए फार्म आठ को भरकर जमा कराना होगा। फार्म के साथ नवीन फोटो अवश्य लगाएं। बैठक में सपा से डा. विजय आर्य,भाजपा से शैलेंद्र सिंह,कांग्रेस से शैलेंद्र शुक्ला, आप से धर्मेंद्र शर्म, ब्रहमदत्त, कम्युनिस्ट पार्टी से नवल सिंह सहित काफी पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed