{"_id":"673245f7999f5c81150e01e2","slug":"list-of-100-centers-released-objections-sought-till-14-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-136878-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 100 केंद्रों की सूची जारी, 14 तक मांगी आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 100 केंद्रों की सूची जारी, 14 तक मांगी आपत्तियां
Mon, 11 Nov 2024 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 100 परीक्षा केंद्रों की सूची रविवार को जारी कर दी है। संबंधित परीक्षा केंद्रों को लेकर 14 दिसंबर तक आपत्तियां ली जाएगी। इनके निस्तारण के बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में हाईस्कूल और इंटर मीडिएट के 95 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कॉलेज संचालक परीक्षा केंद्र की सूची का इंतजार कर रहे थे। बोर्ड ने प्रस्तावित 100 केंद्रों की सूची को जारी कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्र के निर्धारण का काम शुरू हो गया है। प्रस्तावित सूची को प्रकाशित कर दिया गया है। 14 दिसंबर तक आपत्तियां ली जाएगी। मानकों को पूरा करने वाले विद्यालय ही परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अंतिम सूची के प्रकाशन से पहले सभी परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन दोबारा कराया जाएगा, ताकि परीक्षा में किसी तरह की दिक्कत न हो। यह सूची जारी होते ही परीक्षा केंद्र बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर के बाद प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों पर आपत्तियां ऑनलाइन प्राप्त की जाएगी।
इसके बाद किसी भी आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा। बताया गया कि जारी की प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जिले के 564 विद्यालयों में से बनाई गई है। जबकि शेष विद्यालय परीक्षा केंद्र की सूची के मानक को पूरा नहीं कर पाए हैं। वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा में 113 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार भी इतने ही परीक्षा केंद्र बनाए जाने की संभावना है।
सरकारी को वरीयता, प्राइवेट सूची से बाहर
इस बार शासन ने परीक्षा केंद्र बनाने के लिए राजकीय और अशासकीय विद्यालयों को वरीयता दी है। 100 परीक्षा केंद्रों की सूची में 10 राजकीय, 52 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय शामिल है। सिर्फ 38 वित्तविहीन विद्यालय शामिल है।