फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Liquor Smugglers Arrested with Rs 72 Lakh Worth of Alcohol-Laden Container at Santjanu Baba Checkpost

UP:  72 लाख रुपये की शराब बरामद...बिहार में खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने दो तस्कर भी किए गिरफ्तार

Mon, 15 Sep 2025 09:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Sep 2025 09:48 AM IST
सार

शिकोहाबाद पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 72 लाख रुपये की शराब पकड़ी। ये शराब बिहारी में सप्लाई के लिए ले जाई जा रही थी। 

विज्ञापन
Liquor Smugglers Arrested with Rs 72 Lakh Worth of Alcohol-Laden Container at Santjanu Baba Checkpost
शराब पकड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब से बिहार जा रहा शराब से भरे कंटेनर को संतजनू बाबा पुलिस चौकी क्षेत्र से पुलिस ने पकड़ा है। इतना ही नहीं पुलिस ने कंटेनर की निगरानी कर रहे शराब तस्करों को भी हिरासत में लिया गया है। कंटेनर में लाखों रुपयों की अंग्रेजी शराब रखी हुई थी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजा है। वहीं अंतरराज्यीय गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कंटेनर को शराब तस्करों द्वारा पंजाब के संगरूर से बिहार ले जाया जा रहा था। कंटेनर की निगरानी के लिए उसके पीछे कार सवार शराब तस्कर भी चल रहे थे। मुखबिर ने शिकोहाबाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर सीओ प्रवीण तिवारी, इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने पुलिस टीम के साथ संतजनू बाबा चौकी क्षेत्र में कंटेनर की घेराबंदी करते हुए उसे रुकवा लिया। कंटेनर के पीछे चल रहे निगरानी करने वाले कार सवार तस्करों को भी पुलिस ने पकड़ा है। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

कंटेनर की तलाशी में 600 पेटी मैक डबल ब्रांड की शराब बरामद हुई। अंतरराज्यीय बाजार में शराब की कीमत करीब 72 लाख रुपये बताई गई है। वहीं पकड़े गए तस्करों ने पुलिस को अपने नाम मल्लाराम, दीनदयाल निवासी रानी गांव कल्ला थाना बाडमेर सदर, जिला बाडमेर राजस्थान बताया है। जिनको पुलिस ने जेल भेजा है।

 
विज्ञापन

कंटेनर और तस्करों से यह हुआ बरामद
कंटेनर से पुलिस ने 72 लाख की 600 पेटी, 144 पेटी बोतल, 100 पेटी हाफ,341 पेटी क्वार्टर, 15 पेटी बोतल, एक केंटर, एक कार एवं 5 मोबाइल फोन बरामद किये हैं। एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन ने बताया कि अंग्रेजी शराब पंजाब से बिहार तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी। कंटेनर एवं शराब तस्करों को भी पुलिस ने पकड़ा है। जिनसे लाखों रुपयों की अवैध शराब बरामद हुई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed