फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Lion Enterprises will collect door to door garbage from Suhagnagri

सुहागनगरी से डोर टू डोर कूड़ा एकत्र करेगी लॉयन इंटरप्राइजेज

Wed, 12 Jan 2022 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Lion Enterprises will collect door to door garbage from Suhagnagri
सुहागनगरी से डोर टू डोर कूड़ा एकत्र करेगी लॉयन इंटरप्राइजेज
विज्ञापन

फिरोजाबाद। जनवरी के अंत तक सुहागनगरी की सड़कें कूड़ा मुक्त नजर आएगी। डोर टू डोर गीला और सूखा कूड़ा एकत्रित करने के लिए नगर निगम ने कूड़ा कलेक्शन के लिए लॉयन इंटरप्राइजेज कंपनी के साथ अनुबंध किया है। तीन माह तक कंपनी का ट्रायल लिया जाएगा। इसके बाद कंपनी को भुगतान करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 30 रुपये प्रतिमाह भवन स्वामी, 64 रुपये नगर निगम भुगतान करेगा।
जेडएसओ दलवीर सिंह ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में 70 वार्ड हैं और इनकी आबादी करीब साढ़े सात लाख से अधिक है। इस आबादी के बीच करीब 1 लाख 20 हजार मकान हैं। इन मकानों और गोदाम, कामर्शियल भवनों व मैरिज होम के साथ सरकारी कार्यालयों से प्रतिदिन 283 मीट्रिक टन कूड़ा हर रोज घरों से निकलता है। इन स्थानों से निकलने वाला कूड़ा शहर की सड़कों पर बने डलावघरों पर डंप किया जाता है। यहां से नगर निगम के सफाई कर्मचारी वाहनों में भरकर चनौरा स्थित खत्ताघर पर ले जाते है। डोर टू डोर अभियान शुरू होने के साथ ही शहर की सड़कों पर पड़ने वाले कूड़े से लोगों को निजात मिलेगी, वहीं स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में नगर निगम को कूड़ा निस्तारण के मामले में बेहतर अंक मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अलग-अलग होंगी दरें
डोर टू डोर अभियान के तहत कूड़ा उठान के लिए कॉमर्शियल, घरों और अन्य प्रतिष्ठानों के लिए दरों को अलग-अलग रखा गया है। नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा ने बताया कि एक घर से कूड़ा उठान के लिए करीब 94 रुपया कंपनी को भुगतान होगा। इसमें 30 रुपये का भुगतान भवन स्वामी और 64 रुपये नगर निगम द्वारा दिया जाएगा। इसके साथ ही गोदाम स्वामी से 50 रुपये वसूल किए जाएंगे। कॉमर्शियल भवनों और सरकारी भवनों से कूड़ा उठान के रेट अलग होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी को वाहन उपलब्ध कराएगा निगम
कूड़ा उठान के लिए नगर निगम कंपनी को वाहन उपलब्ध कराएगा। वाहनों के रखरखाव के साथ डीजल का खर्चा कंपनी को देना होगा। जिससे कंपनी के कर्मचारी सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग एकत्रित कर सकें।

........................
इसी माह शुरू होगा काम
डोर टू डोर अभियान के तहत कूड़ा एकत्रित करने का काम लॉयन इंटरप्राइजेज कंपनी को सौंपा गया है। जो आगरा और प्रयागराज में भी काम कर रही है। कंपनी द्वारा डोर टू डोर अभियान के तहत कूड़ा उठान का कार्य जनवरी के अंत तक शुरू कर दिया जाएगा। -प्रेरणा शर्मा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed