{"_id":"5e36fcbb8ebc3e4ae2585796","slug":"linter-girne-se-do-ghayal-firozabad-news-agr4276100103","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांसठ में लिंटर की शटरिंग गिरने से एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांसठ में लिंटर की शटरिंग गिरने से एक की मौत, एक घायल
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के वांसठ में लिंटर की शटरिंग गिरने के दौरान घायल श्रमिक का प्राइवेट ट्रा?
- फोटो : FIROZABAD
Link Copied
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के ग्राम बासठ में लिंटर की शटरिंग गिरने से काम कर रहे दो श्रमिक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने के कारण आगरा रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना दक्षिण क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी कुलदीप सिंह के मकान का निर्माण ग्राम बांसठ में चल रहा है। मकान में लिंटर डालने के लिए श्रमिक शटरिंग लगा रहे थे। रविवार को दोपहर के बाद शटरिंग के लिए लगाई गई बल्ली को ठीक करने के लिए दो श्रमिक अंदर थे। इसी दौरान अचानक शटरिंग गिर पड़ी। इसके कारण नीचे काम कर रहे थाना बसई मोहम्मदपुर के ग्राम नगला उदी निवासी भगवती प्रसाद उर्फ पत्तीराम (20) एवं उसका भाई राजकिशोर पुत्रगण तुलाराम घायल हो गए।
विज्ञापन
तत्काल मौके पर मौजूद अन्य श्रमिक घायलों को जिला अस्पताल लाए। जिला अस्पताल में भगवती प्रसाद उर्फ पत्तीराम की हालत गंभीर होने के कारण उसे आगरा रेफर कर दिया। बाद में उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक दक्षिण प्रमोद कुमार मलिक ने मकान का निर्माण करा रहे कुलदीप से बातचीत की है। उन्होंने बताया कि परिज की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।