फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Lineman working on electric pole dies due to electric shock

UP: बिजली के खंभे पर काम कर रहे लाइनमैन की करंट से माैत, तीन घंटे अस्पताल में रखा रहा शव; परिजनों का हंगामा

Mon, 14 Jul 2025 05:26 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 14 Jul 2025 05:26 PM IST
सार

करंट लगने के बाद लाइनमैन को साथी कर्मचारियों ने तत्काल ही उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Lineman working on electric pole dies due to electric shock
परिजनों को समझाते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिकोहाबाद में विद्युत अधिकारियों की लापरवाही के कारण एक संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। करंट लगने के कारण वह पोल से नीचे गिर पड़ा। लाइनमैन का शव सरकारी अस्पताल में तीन घंटे तक रखा रहा, लेकिन विभाग के किसी अधिकारी ने सुध नहीं ली। इस कारण परिजन ने अस्पताल में हंगामा किया। नसीरपुर इंस्पेक्टर ने परिजन को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


अरांव के नगला चेन निवासी सत्यवीर सिंह (45) विद्युत विभाग में संविदा पर लाइनमैन के पद पर तैनात है। वह सोमवार को गांव बढ़ाईपुरा के समीप विद्युत पोल पर चढ़कर विद्युत केबल को सही करने का काम कर रहा था। सुबह 9 बजे करीब कर्मचारी ने कमी को दुरूस्त कर दिया। जिसके बाद उसको करंट लग गया। 
विज्ञापन


 

करंट लगने के कारण वह पोल से जमीन पर गिर पड़ा। साथी कर्मचारियों ने तत्काल ही उसे उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर परिजन भी मौके पर आ गए। दोपहर 12 बजे तक विद्युत विभाग का कोई भी अधिकारी अस्पताल नहीं पहुंचा। 

इस कारण से परिजन में भी आक्रोश पनप गया। मौके पर पहुंची नसीरपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया। जिस पर परिजन ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे नसीरपुर इंस्पेक्टर ज्ञानेन्द्र सोलंकी ने परिजन को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इंस्पेक्टर नसीरपुर ने बताया कि घटना में तहरीर नहीं मिली है। मृतक के परिजन मुआवजे के लिए अधिकारियों से लिखित आश्वासन की मांग कर रहे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed