फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   light, problem, firozabad

ट्रांसफार्मर और केबल में आग लगने से 12 घंटे अंधकार में डूबे रहे 14 मोहल्ले

Fri, 18 Sep 2020 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
light, problem, firozabad
फिरोजाबाद। जलेसर रोड स्थित बर्फखाना चौराहा के समीप लगा ट्रांसफार्मर और केबल में बुधवार रात करीब दो बजे आग लग गई। इसके चलते करीब 14 मोहल्लों की विद्युत सप्लाई करीब 12 घंटे बाधित रही। विद्युत सप्लाई बाधित होने के साथ ही क्षेत्र में पानी का संकट बन रहा। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान दिखाई दिए। गुरुवार करीब ढाई बजे करीब सप्लाई सुचारु होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जलेसर रोड स्थित बर्फखाना चौराहा के समीप लगे ट्रांसफार्मर से जलेसर रोड, गांधी नगर, शिवाजी मार्ग, मोहननगर के साथ अन्य मोहल्लों में सप्लाई दी जाती है। बुधवार रात करीब दो बजे अचानक ट्रांसफार्मर की केबल के साथ ट्रांसफार्मर में आग लग गई, जिसकी सूचना पर जेई अहमद हुसैन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और क्षेत्रीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर में आग लगने के साथ ही विद्युत सप्लाई भी बाधित हो गई। फुंके ट्रांसफार्मर को हटाकर दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाया गया। तब कहीं जाकर दोपहर ढाई बजे सप्लाई शुरू हो सकी। बिजली न आने के कारण सुबह के समय मिलने वाली गंगा की सप्लाई भी बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed