फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   LIGHT CUT

कार चालक ने तोड़े चार विद्युत पोल, 21 गांव अंधकार में डूबे

Tue, 29 Oct 2019 07:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
LIGHT CUT
फिरोजाबाद। फरिहा क्षेत्र में नशे की हालत में एक कार चालक ने सोमवार रात विद्युत पोल में टक्कर मार दी। इससे चार विद्युत पोल टूटकर गिर पड़े। साथ ही पोल पर रखे विद्युत ट्रांसफार्मर भी गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे 21 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मंगलवार दोपहर के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु हो सकी। वाहन स्वामी के खिलाफ विद्युत विभाग कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन

कस्बा फरिहा के समीपवर्ती गांव रैना में रात 10 बजे एक व्यक्ति ने अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से विद्युत पोल से टक्कर मार दी। इससे एक के बाद एक चार पोल गिर पकड़े। हादसे में पोल पर रखा ट्रांसफार्मर गिरकर खराब हो गया। पोल और ट्रांसफार्मर हादसे के कारण फरिहा क्षेत्र के 21 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी पर रात्रि में विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई लेकिन रात में कार्य संभव न होने के कारण टीम लौट आई। मंगलवार सुबह टीम ने छह बजे कार्य शुरू कर दिया और दोपहर बाद गांवों की आपूर्ति शुरू कर दी गई। वाहन स्वामी को विद्युत विभाग ने चिह्नित कर लिया है। जेई कयामुद्दीन ने बताया कि वाहन स्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। अन्यथा विद्युत विभाग का जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed