फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Lift facility will soon be available in the district court premises

Firozabad News: जनपद न्यायालय परिसर में जल्द मिलेगी लिफ्ट सुविधा

Fri, 14 Jul 2023 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 14 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Lift facility will soon be available in the district court premises
फिरोजाबाद। जनपद न्यायालय में जिला जज हरवीर सिंह के प्रयासों से दो लिफ्ट तैयार हो रही हैं। इन लिफ्टों के तैयार हो जाने से बुजुर्ग वकीलों एवं असहाय वादकारियों को बड़ी राहत मिलेगी। जनपद न्यायालय भवन को आधुनिक किया जा रहा है। न्यायालय भवन के दोनों द्वारों में प्रवेश करते ही तैयार हो रही लिफ्ट में एक साथ बीस व्यक्ति प्रयोग कर सकेगें। इनको बनाने का काम लोक निर्माण विभाग कर रहा है। काम तेजी से किया जा रहा है। जिन्हें माह जुलाई के अंत तक चालू होने की संभावना है। ऐसे वकीलों और वादकारियों को अधिक लाभ मिलेगा जो कई मंजिल तक चढ़ने से असमर्थ रहते हैं। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी यादव ने बताया कि जिला जज हरवीर सिंह ने अथक प्रयास करके लिफ्ट लगवाने की कार्य हो रहा है। बहुत से बुजुर्ग अधिवक्ता ऊपरी मंजिल तक पहुंचने में बहुत परेशान होते थे और न्यायालयों में सुनवाई के लिए विलंब से पहुंचने के कारण समस्या का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब निकट भविष्य में इन सब समस्याओं से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed