{"_id":"6a5d18bf99ce3a82a701eae3","slug":"life-threatening-attack-and-robbery-targeting-an-advocates-clerk-fir-registered-against-five-individuals-following-court-orders-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-179987-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अधिवक्ता लिपिक पर जानलेवा हमला व लूट, कोर्ट के आदेश पर 5 के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अधिवक्ता लिपिक पर जानलेवा हमला व लूट, कोर्ट के आदेश पर 5 के खिलाफ प्राथमिकी
Mon, 20 Jul 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के नई आबादी आनंद नगर में पुरानी रंजिश के चलते एक अधिवक्ता के लिपिक हेमंत सिंह पर जानलेवा हमला करने और नकदी व मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित हेमंत सिंह का आरोप है कि 12 मई की शाम आरोपी अमन उर्फ नरेंद्र कुमार ने उन्हें समझौते के बहाने ईश्वर दयाल मंदिर के सामने बुलाया था, जहां पहले से घात लगाए बैठे अमन, वीरेंद्र उर्फ ठाकुर, गीता उर्फ ठकुरानी, देवेंद्र उर्फ खलीफा और राकेश उर्फ लहरूआ ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए डंडे व लात-घूसों से उन पर जानलेवा हमला कर दिया।
इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित से 2 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया और चेन चोरी का झूठा हल्ला मचाकर राहगीरों को गुमराह किया। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई के बजाय उल्टा उन्हीं का चालान कर दिया था, हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी से लूटा हुआ मोबाइल बरामद कर सौंप दिया था। अब कोर्ट के रुख के बाद उत्तर थाना पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू की है।