{"_id":"58f3aee04f1c1b3f3b470b0a","slug":"life-support-system-in-ambulance-eye-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइफ सपोर्ट सिस्टम एंबुलेंस आई जिले में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइफ सपोर्ट सिस्टम एंबुलेंस आई जिले में
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 16 Apr 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
लाइफ सपोर्ट सिस्टम एंबुलेंस आई जिले में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार द्वारा जिले को प्रदान की गई अत्याधुनिक एंबुलेंस मरीजों की सेवा में जुट गईं। एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम एंबुलेंस का रविवार को सुबह डीएम नेहा शर्मा ने पूजन करके रवाना किया। सीएमओ डा. एसके दीक्षित ने हरी झंडी दिखाई।
फिलहाल जिले में एक एंबुलेंस आई है। जल्द ही दूसरी एंबुलेंस भी जिले में आ जाएगी। इसे जिला अस्पताल में खड़ा किया है। दूसरी एंबुलेंस का शिकोहाबाद में प्वाइंट बनाया जाएगा। सीएमओ. डा. एसके दीक्षित ने बताया कि एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम एंबुलेंस 108 एंबुलेंस का ही पार्ट है। इसे 108 नंबर डायल करके बुक कराया जा सकेगा। इसमें चिकित्सक के बाद लखनऊ से काल आएगी कि मरीज के साथ एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम एंबुलेंस भेजनी है या फिर अन्य एंबुलेंस। चिकित्सक से सत्यापन के बाद इस एंबुलेंस को भेजा जाएगा। दो सौ किलोमीटर तक यह एंबुलेंस निशुल्क जाएगी। इससे ज्यादा किलोमीटर चलने पर सीएमओ से अनुमति लेनी पडे़गी। उन्होंने बताया कि इस एंबुलेंस में आईसीयू, वेंटीलेटर जैसी आधुनिक सुविधा हैं।