{"_id":"6410bcfc166af738e808883b","slug":"letter-written-to-nhm-for-action-against-employees-accused-of-taking-bribe-firozabad-news-c-25-1-90332-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रिश्वत लेने के आरोपी कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए एनएचएम को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रिश्वत लेने के आरोपी कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए एनएचएम को लिखा पत्र
Tue, 14 Mar 2023 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
रिश्वत लेने के आरोपी कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए एनएचएम को लिखा पत्र
शासन स्तर से ही समाप्त होंगी सेवा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। एंटी करप्शन टीम के द्वारा पकड़े गए सीएओ कार्यालय के दो कर्मचारियों के खिलाफ सीएमओ ने एनएचएम (नेशनल हेल्थ मिशन) को पत्र लिखा है। इसमें कर्मचारियों की हरकत से अवगत कराया है। शासन स्तर से ही दोनों कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त होंगी।
एएनएम से रिश्वत लेने पर एंटी करप्शन टीम से सोमवार को दोपहर दो कर्मचारियों को 25-25 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथ पड़ा था। देर शाम तक स्वास्थ्य विभाग के पास पुलिस कार्रवाई की रिपोर्ट नहीं आई थी। मंगलवार को टीम दोनों कर्मचारियों को टीम अपने साथ ले गई। साथ ही दोनों कर्मचारियों के रिश्वत में रंगे हाथ पकड़े जाने के मामले में जानकारी सीएमओ को लिखित रूप से दी। सीएमओ ने कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नेशनल हेल्थ मिशन के निदेशक को पत्र लिखा है।
सीएमओ डा. नरेंद्र कुमार ने बताया कि हमने एनएचएम को पत्र लिख दिया है। रिश्वत लेते हुए पकड़े गए कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शासन स्तर से होगी। बाकि हमने जांच बैठा दी है कि कितने लोगों का वेतन रुका चल रहा है और वेतन वृद्धि क्यों जारी नहीं हुई है। चूंकि मैंने फरवरी माह से चार्ज लिया है। इसलिए पुराने कार्यों को पूर्ण कराया जाएगा।