{"_id":"57e036a34f1c1b190aa83958","slug":"lekpals-extracted-out-the-bike-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों ने निकाली बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों ने निकाली बाइक रैली
Amar Ujala
Updated Tue, 20 Sep 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
लेखपालों ने निकाली बाइक रैली
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश लेखपाल संघ ने सोमवार को भी हड़ताल पर रहे। न्यायालय परिसर में बाइक रैली निकालने के साथ ही धरनास्थल पर एक सभा का आयोजन किया गया। रैली की शुुरुआत दोपहर करीब 12 बजे पुलिस चौकी जिला मुख्यालय से की गई। रैली परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायत कार्यालय से होते हुए सीडीओ और डीएम आवास व एसपी आफिस के सामने से गुजरती हुई सभास्थल पर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन जब तक जारी रहेगा, तब तक प्रदेश सरकार मांगों को नहीं मान लेती। इस दौरान जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव, मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, मीडिया प्रभारी विजेंद्र सिंह यादव के साथ प्रबल प्रताप सिंह, डा. अशोक यादव, सुरेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद थे।
संविदा कर्मचारियों की भूख हड़ताल खत्म
छह सूत्रीय मांगों के लेकर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों के साथ आशाएं भी हड़ताल पर दिखाई दी। जहां संविदा कर्मचारी भूख हड़ताल पर थे, वहीं आशाएं उसके साथ धरने पर जिला मुख्यालय पर बैठी थी। कर्मचारियों की मांग थी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती, वह आंदोलन को खत्म नहीं करेंगी। एसीएमओ डॉ एसकेएस राना ने धरना स्थल पर पहुंचकर डॉ जितेंद्र, शैलेंद्र यादव को जुलूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म कराई। आज संविदास्वास्थ्य कर्मी लखनऊ के लिए रवाना होंगे। संविदाकर्मचारियों के मीडिया प्रभारी प्रशांत वशिष्ठ ने बताया कि कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा। सिर्फ भूख हड़ताल खत्म की है।
राजकीय वाहन चालक महासंघ भी हड़ताल पर
तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को राजकीय वाहन चालक महासंघ भी हड़ताल पर रहे। विकास भवन के बाहर धरने पर बैठे पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती, वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। आंदोलन का नेतृत्व चतुर्थश्रेणी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाहा ने किया। इस दौरान चंद्र प्रकाश अध्यक्ष राजकीय वाहन चालक महासंघ, महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान, तिलक सिंह, दिनेश चंद्र यादव आदि मौजूद थे।