{"_id":"5d6eaeb08ebc3e012c651915","slug":"lekhpal-and-teacher-problem-firozabad-news-agr4039999136","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलों पर लेखपालों ने किया आंदोलन, मुख्यालय पर शिक्षक गरजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलों पर लेखपालों ने किया आंदोलन, मुख्यालय पर शिक्षक गरजे
विज्ञापन
हसील सदर में धरना देते लेखपाल संघ के पदाधिकारी
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिले की पांचों तहसीलों में लेखपालों ने मंगलवार को कामकाज ठप रखा। लेखपालों ने तहसीलों में मंगलवार को लगने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में भी मदद नहीं की। तहसील परिसर में धरना देते रहे और मांगों को लेकर नारेबाजी करत रहे। फिरोजाबाद सदर तहसील, टूंडला, शिकोहाबाद, जसराना और सिरसागंज में लेखपाल धरने पर बैठे।
सदर तहसील में लेखपालों द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता अध्यक्ष नेपाल सिंह ने की। संचालन विनय कुमार द्वारा किया गया। नेपाल सिंह ने कहा कि लेखपाल लंबे अर्से से 28 सौ रुपये वेतन ग्रेड देने की मांग कर रहे हैं। जिसको लेकर अभी तक सरकार द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया। वेतन विसंगतियों को भी दूर नहीं किया गया। पेंशन की समस्या का भी अभी तक समाधान नहीं हो सका है।
इसके साथ अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। यदि लेखपालों की मांगों को प्रदेश सरकार द्वारा जल्द नहीं माना जाता है तो लेखपाल उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। धरना प्रदर्शन के दौरान लेखपालों द्वारा एसडीएम सदर को मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान अज्जाज अहमद, पवन कुमार, अजीत कुमार, अरवाज खां, उमेर राठौर आदि मौजूद रहे।