{"_id":"66f3203a2ae88b362d07d146","slug":"lead-massive-fire-broke-out-in-a-tanker-filled-with-petrol-traffic-disrupted-for-three-hours-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-134021-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीड : पेट्रोल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, तीन घंटे यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीड : पेट्रोल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, तीन घंटे यातायात बाधित
Wed, 25 Sep 2024 01:55 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 25 Sep 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रजावली क्षेत्र में मंगलवार शाम पेट्रोल से भरे एक टैंकर में भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख वाहन स्वामी वाहन खुद बचने के लिए तेजी से निकल गए। जबकि पीछे आ रहे वाहन स्वामियों ने अपने वाहनों को पीछे ही रोक लिया। एटा से जाने और आने वाले वाहनों के रुक जाने के कारण एटा रोड पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने रूट डायवर्ट कर वाहनों को गुजारा। इस दौरान एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
शाम को रजावली थाने से करीब चार किलोमीटर आगे कातिकी के पास एक पेट्रोल से भरा टैंकर आगरा के एत्मादपुर से एटा की ओर जा रहा था। टैंकर में करीब 20 हजार लीटर पेट्रोल भरी हुई थी। तभी अज्ञात कारणों के चलते टैंकर में आग लग गई। आग लगते ही उसका चालक कूदकर भाग गया। आग से लपटें उठती देख वाहन स्वामियों ने अपने अपने वाहनों को रोक लिया। जिसके चलते लंबा जाम लग गया। जाम और आग लगने की सूचना पर रजावली इंस्पेक्टर विनय कुमार मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बैरिकेडिंग लगाकर रास्ते को बंद कर दिया। वाहनों को रूट डायवर्ट कर गुजारा। फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी।
मौके पर आगरा, एटा, फिरोजाबाद, हजरतपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई। आग इतनी भीषण थी कि टैंकर के टायर तेज आवाज कर रहे थे। बाद में एसडीएम डाॅ. गजेंद्र पाल सिंह और सीओ अनिवेश कुमार भी मौके पर आ गए। वाहनों को निकालने के लिए थाना नारखी, थाना पचोखरा पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। करीब दो घंटे से अधिक समय के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि आग को बुझा लिया गया। यदि टैंकर फट जाता तो बड़ी घटना घटित हो सकती थी। एसडीएम गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि टैंकर में 20 हजार लीटर पेट्रोल भरा हुआ था।