फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Laxity in safety measures at a flyover under construction; worker falls 18 feet onto the road below.

Firozabad News: निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर सुरक्षा में लापरवाही, मजदूर 18 फीट नीचे सड़क पर गिरा

Thu, 22 Oct 2026 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 22 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Laxity in safety measures at a flyover under construction; worker falls 18 feet onto the road below.
निर्माणाधीन ​ओवरब्रिज की शटरिंग खोलने के समय गिरे घायल मजदूर का ट्रामा सेंटर में होता उपचार। सं - फोटो : निर्माणाधीन ​ओवरब्रिज की शटरिंग खोलने के समय गिरे घायल मजदूर का ट्रामा सेंटर में होता उपचार। संवाद
फिरोजाबाद। सीएल जैन महाविद्यालय से एसपी सिटी कार्यालय तक बन रहे फ्लाईओवर पर बुधवार सुबह जैन मंदिर के पास स्टेजिंग पर काम कर रहा एक मजदूर करीब 18 फीट की ऊंचाई से नीचे पक्की सड़क पर जा गिरा। उसका बायां पैर टूट गया और सिर व सीने में गंभीर चोटें आई हैं। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के थाना दिनेशपुर क्षेत्र के गांव सीखपुर निवासी 40 वर्षीय प्रदीप राय अपने बड़े बेटे रोहित राय और साले रवि के साथ इस फ्लाईओवर निर्माण कार्य में मजदूरी करता है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे प्रदीप जैन मंदिर के सामने स्थित स्टेजिंग पर खड़ा होकर शटरिंग प्लेट निकालने के लिए गाटर खींच रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर सीधे 18 फीट नीचे सड़क पर आ गिरा। तेज आवाज के साथ मजदूर को गिरता देख मौके पर काम कर रहे सहकर्मियों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। साथी मजदूर तुरंत दौड़कर पहुंचे और आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर उसे जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर ले गए।
विज्ञापन


सुरक्षा उपकरणों का अभाव, पहले भी हो चुके हैं हादसे
निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर हुआ यह हादसा कोई पहला मामला नहीं है। स्थानीय लोगों और श्रमिकों का कहना है कि निर्माणदायी एजेंसी द्वारा ऊंचाई पर काम कर रहे मजदूरों को सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट और नेट (सुरक्षा जाल) जैसे अनिवार्य सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं कराए जा रहे हैं। इससे पहले भी इस ओवरब्रिज निर्माण के दौरान कई बार मजदूर और राहगीर हादसों का शिकार हो चुके हैं। बार-बार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिससे मजदूरों की जान हर वक्त खतरे में बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल मजदूर ट्रामा सेंटर में उपचाराधीन है। अभी कोई तहरीर पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है।
- संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed