{"_id":"571a65eb4f1c1b087a8b5391","slug":"lawyers-and-court-staff-pulls-locks-offices","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों और कर्मचारियों में खिंचे पाले, दफ्तरों में ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों और कर्मचारियों में खिंचे पाले, दफ्तरों में ताले
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 22 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों ने विकास भवन पर तालेबंदी कर नारेबाजी की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार एसोसिएशन अध्यक्ष, महासचिव के साथ अन्य अधिवक्ताओं के खिलाफ अभियोग दर्ज कराने के विरोध में जनपद न्यायालय में शुक्रवार को कामकाज ठप रहा। बार एसोसिएशन अध्यक्ष धर्म सिंह यादव एडवोकेट की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। इसमें कोषागार कर्मचारियों द्वारा अभियोग दर्ज कराने की निंदा की गई। अधिवक्ताओं ने अविवेकपूर्ण डीएम को तत्काल हटाने की मांग की।
न्यायालय प्रांगण में आयोजित सभा में अधिवक्ताओं ने कहा कि शुक्रवार को डीएम कोर्ट में तारीख लेने गए कुछ अधिवक्ताओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए ही दुर्व्यवहार किया और कोर्ट से बाहर निकाल दिया। इसमें कई सीनियर अधिवक्ता थे। अधिवक्ताओं ने कहा कि डीएम चेंबर में कर्मचारियों को आंदोलन के लिए ही उकसा रही थी। इससे नाराज होकर अधिवक्ताओं ने खुद कामकाज ठप कर दिया। पूर्व अध्यक्ष रामनाथ यादव एडवोकेट ने कहा डीएम की सहमति पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। राजेश कुलश्रेष्ठ एडवोकेट ने कहा बार अध्यक्ष एवं महासचिव ने कोई अभद्रता नहीं की। इसके बावजूद उन्हें नामजद करना प्रशासन की खराब मानसिकता को उजागर करता है। अब्दुल सलाम एडवोकेट ने कहा जिला प्रशासन के जिम्मेदार अफसरों को हल निकालना चाहिए। जेल भेजने की धमकी से वकील घबराने वाले नहीं है। ओपी अग्रवाल एडवोकेट ने प्रशासन के रवैये की निंदा की। पूर्व अध्यक्ष नृपति सिंह यादव एडवोकेट ने प्रशासन को चेतावनी दी कि कोई अधिवक्ताओं को कमजोर नहीं समझे। अनूपचंद्र जैन एडवोकेट, यतीश यादव एडवोकेट, रमेशचंद्र गुप्ता, प्रभात कुमार नगीना, उमेश ओझा एडवोकेट, अजय यादव, नरेंद्र राठौर, अमित दीक्षित, प्रवीन यादव, सुधीर यादव एडवोकेट, शीलेंद्र प्रताप सिंह, संजय पाठक आदि मौजूद रहे। इधर सदर तहसील बार एसोसिएशन, रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। अध्यक्ष रामवीर यादव, महासचिव ब्रज मोहन चक्रवर्ती, चरन सिंह यादव, राकेश वर्मा एडवोकेट, मुनेशपाल सिंह, भीकमपाल गौतम आदि मौजूद थे।
-------फोटो-------
कलक्ट्रेट एवं विकास भवन में ठप रहा कामकाज
अमर उजाला ब्यूरो
फीरोजाबाद। कोषागार कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिला मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट एवं विकास भवन कार्यालयों में कामकाज ठप रहा। कार्यालयों को बंद कराते हुए धरना प्रदर्शन किया गया। दोषी अधिवक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने तक आंदोलन किए जाने का एलान किया गया।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन में यादव कुमार तोमर एवं लटूरी सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं द्वारा कर्मचारी के साथ मारपीट नहीं करनी चाहिए। हम कर्मचारी हितों को संघर्ष करते रहेंगे। प्रेम प्रकाश, मुलायम सिंह ने घटना की निंदा की। राजेंद्र सिंह खन्ना, दौजीराम ने कहा जिन अधिवक्ताओं के खिलाफ अभियोग दर्ज है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। संचालन कर रहे डा. ध्रुव कुमार आचार्य ने कहा कि कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने अभियोग में नामजद अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी की जाए। कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमें को पुलिस प्रशासन खुद समाप्त करे। प्रशासन कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान कराए। अध्यक्षता सतेंद्रपाल सिंह ने की। अजीत उपाध्याय, विवेक कटियार, राजेश निगम, शैलेंद्र शर्मा, सुनील भटनागर, ईश्वर दयाल यादव, मुश्ताक अहमद, मुसद्दक हुसैन, प्रदीप पांडेय, इंसाफ अली, आलोक सक्सेना, मुकेश चौहान, गुफरान अहमद, मदनलाल शिवराम, विजेंद्र गुप्ता, रवींद्र सोलंकी, अरविंद शुक्ला, संदीप दीक्षित आदि मौजूद रहे।
कार्यालय में बंद हुआ कर्मचारी
कलक्ट्रेट स्थित कार्यालयों को बंद कराने के दौरान की जा रही नारेबाजी को देखकर स्टांप महाप्रबंधन कार्यालय के स्टाफ ने स्वयं को अंदर बंद कर लिया। बाद में उन्हें बाहर निकाला गया। उसका कहना था कि हमें लगा कि अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए आ गए।
अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों में समझौता, आज से होगा कामकाज
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों के ही मध्य चल रहा गतिरोध जिला जज श्रीकृष्ण ंसिह की पहल पर शुक्रवार को देर शाम को समाप्त हो गया। डीएम निधि केसरवानी के कार्यालय कक्ष में बार एसोसिएशन अध्यक्ष धर्मंसिह यादव,महासचिव पंचमंसिह गुर्जर,एडीएम कर्मेंद्र, एसपी सिटी संजीव वाजपेयी,एसडीएम मुख्यालय एसपी ंसिह,कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के दौजीराम दिवाकर, अजीत उपाध्याय एवं ट्रेजरी के कर्मचारी मौजूद थे। दोनों पक्षों के मध्य बातचीत होने के साथ समझौता हो गया। महासचिव पंचम ंसिह गुर्जर एडवोकेट ने कहा समझौते के बाद ही न्यायालय में आज से कामकाज विधिवत होगा। डीएम निधि केसरवानी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच चल रहे गतिरोध को सामप्त कराकर समझौता करा दिया गया है।