{"_id":"0f339c9e47f2da9a6f29e1f0f60c6d5f","slug":"law-and-order-completely-dismantled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 18 Aug 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। प्रदेश में अराजकता का माहौल व्याप्त है। दिनों-दिन बढ़ रहे अपराध के चलते आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। आए दिन नित नई आपराधिक घटनाओं से आम आदमी में दहशत व्याप्त है। सपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। यह बातें केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रामशंकर कठेरिया ने एटा रोड स्थित कार्यालय पर कहीं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कठेरिया का साफा बांधकर व फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। अपराधी खुलेआम अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। प्रदेश के डीजीपी ने स्वयं इस बात को स्वीकार किया है कि प्रदेश में गुंडे-माफियाओं का बोलबाला है। मेरठ में एक लड़की की इज्जत बचाने वाले सैैनिक की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है, परंतु कोई कुछ नहीं कर पाता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने की बात करते हुए कहा कि कार्यकर्ता जन-जन तक केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। आना वाला समय भाजपा का ही है। जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। जिला महामंत्री उदयप्रताप सिंह व वरिष्ठ नेता जगन सेठ ने कहा कि जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है, तब से जनता ने राहत महसूस की है। मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवशंकर, अनंत प्रताप सिंह, हनुमंत सिंह, नीलम दिवाकर, ठाकुर कैलाशचंद्र, होडलसिंह, राघवेन्द्र सिंह, राजकुमार, मनीष पाठक, मनोज पाठक, रश्मी सिंह, सुरेश बघेल और बृजराज सिंह आदि उपस्थित रहे।