फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Last rites performed for woman who died in a serious river accident

Firozabad News: गंभीर नदी हादसे की शिकार महिला का किया गया अंतिम संस्कार

Fri, 03 Oct 2025 05:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 03 Oct 2025 05:14 PM IST
विज्ञापन
Last rites performed for woman who died in a serious river accident
मृतक महिला 
- शुक्रवार तड़के सुबह लाया गया शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। राजस्थान के करौली जिले में गंभीर नदी के तेज बहाव में कार बह जाने से जान गंवाने वालीं मनोरमा जैन का शव शुक्रवार तड़के उनके चौकी गेट, रसूलपुर स्थित आवास पर लाया गया। शव आते ही पूरे इलाके में मातम छा गया। दोपहर के समय अंतिम संस्कार हुआ।


कांच उद्यमी अंकित जैन की माता मनोरमा जैन का शव आने के बाद उनके आवास पर रिश्तेदारों, परिजनों और परिचितों का जमावड़ा लग गया। बता दें कि राजस्थान के करौली जिले के श्री महावीर जी तीर्थ स्थल के दर्शन कर मनोरमा अपने बेटे अंकित जैन, बहू अंशुल, नाती कियान (3) और नातिन अद्विका (6) के साथ बृहस्पतिवार को शांतिनगर जा रहीं थीं। गंभीर नदी के कॉजवे पर 6 फीट से अधिक पानी बह रहा था। कार चालक सुरेश सक्सेना ने कार को निकालने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण कार बह गई। हादसे के समय मौजूद ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाई। कार में फंसे अंकित जैन, अंशुल, नाती कियान (3) और नातिन अद्विका (6) और चालक सुरेश सक्सेना को बाहर निकाल लिया। मनोरमा जैन कार के साथ करीब 250 मीटर तक बह गईं। इससे उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed