फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   labour stoped chaiqe in sirsaganj

सिरसागंज में श्रमिकों को रोककर कराई जांच

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
labour stoped chaiqe in sirsaganj
सिरसागंज में श्रमिकों को रोककर कराई जांच ,भोजन,केला,बिस्कुट का किया गया वितरण सहायक पुलिस अधीक्षक डा.इरज रजा,एसडीएम सिरसागंज टीम के साथ सिरसागंज पब्लिक स्कूल पर रहे सक्रिय एसएचओ ने एक्सप्रेस वे पर श्रमिकों के वाहन रोककर बांटी पानी की बोतल व मास्क,खाना फिरोजाबाद। प्रवासी श्रमिकों के हाइवे के साथ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आने के कारण सिरसागंज पुलिस के द्वारा इनकी मदद की जा रही हैे। सहायक पुलिस अधीक्षक सिरसागंज डा.इरज रजा के निर्देशन में सिरसागंज पब्लिक स्कूल में कैंप लगाकर श्रमिकों की सहायता की जा रही है। देश के दिल्ली,हरियाणा, गुजरात के साथ पंजाब से बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिकों के पूर्वांचल के साथ बिहार,झारखंड एवं पश्चिम बंगाल जाने के लिए जत्थे के जत्थे निकल रहे है। श्रमिकों लोडिंग वाहनों ट्रक, डीसीएम के साथ छोटा हाथी तो कोई टैंपों से ही सफर तय कर रहा है। इस तरह के नजारा रोड पर दिखाई दे रहे हैं। एनएचटू पर सिरसागंज पब्लिक स्कूल प्रांगण में एसडीएम सिरसागंज देवेंद्र सिंह एवं सहायक पुलिस अधीक्षक डा.इरज रजा के निर्देशन में स्कूल प्रांगण में कैंप लगाया गया। पीने के लिए पानी का इंतजाम किए जाने के साथ किसी श्रमिक की तबियत खराब तो नहीं है इसकी जांच के लिए थर्मल स्क्रीनिंग मशीन लगाई। श्रमिकों की जांच किए जाने के साथ बच्चों को कैला,बिस्कुट एवं बड़ों को भोजन की व्यवस्था की गई। ताकि प्रवासी श्रमिकों को दिक्कत नहीं होने पाए। इधर आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सिरसागंज एसएचओ सुनील कुमार तोमर ने वाहनों को रोकने के साथ उसमें सवार श्रमिकों के परिवारों को भोजन,स फ्रूटी के साथ पानी की बोतल व खाने के पैकिट एवं मास्क वितरित किए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed