{"_id":"65b7fbf2ee4c52541304f204","slug":"labor-strike-at-bangle-plants-workers-facing-employment-crisis-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-116593-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: चूड़ी प्लांटों पर कामबंदी, श्रमिकों के सामने रोजगार का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: चूड़ी प्लांटों पर कामबंदी, श्रमिकों के सामने रोजगार का संकट
Tue, 30 Jan 2024 12:56 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 30 Jan 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर में संचालित पीवीडी चूड़ी प्लांटों पर बीते कई दिनों से कामबंदी के हालात हैं। कामबंदी के कारण प्लांटों पर काम कर रहे सैकड़ों कामगारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। शहर के चूड़ी प्लांटों में कामबंदी के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी से श्रम विभाग ने इन्कार किया।
पॉवर वैक्यूम के जरिए सादा चूड़ी पर गोल्डन व सिल्वर पॉलिस करने वाले करीब 50 पीवीडी प्लांट संचालित हैं। इन प्लांटों पर अलग-अलग कार्य करने वाले करीब 500 से अधिक कामगारों को आजीविका मुहैया होती है। लेकिन बीते दिन पड़ी कड़ाकेदार सर्दी व पर्याप्त आर्डर के अभाव में इन पीवीडी प्लांटों पर कामबंदी के हालत हैं। संचालकों द्वारा बीते 26 जनवरी से कामबंद किए जाने के कारण शहर में गोल्डन व सिल्वर पॉलिस वाली चूड़ी तैयार नहीं हो पा रहे। वहीं इन प्लांटों में काम करने वाले कामगार भी इन दिनों हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। प्लांट पर काम करने वाले चूड़ी श्रमिक राजकुमार,श्रीनिवास, जगमोहन सिंह और अतुल कुमार के मुताबिक इस संबंध में जल्द ही सहायक श्रमायुक्त को ज्ञापन देकर प्लांटों पर कामकाज सुचारू कराने की मांग की जाएगी।
चाइना पॉलिस वाले चूड़ी प्लांटों पर कामबंदी की जानकारी नहीं है। जानकारी के बाद ही आगे की कार्रवाई करेंगे।
यशवंत कुमार, सहायक श्रमायुक्त