फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Kshatriya Samaj warns of agitation, unity Mahapanchayat to be held soon

Firozabad News: क्षत्रिय समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी, जल्द होगी एकता महापंचायत

Sun, 03 May 2026 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 03 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Kshatriya Samaj warns of agitation, unity Mahapanchayat to be held soon
पचोखरा। थाना रजावली क्षेत्र के ग्राम जवाहपुर में महापुरुषों पर आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर शुरू हुआ विवाद गहरा गया है। रविवार को आयोजित क्षत्रिय समाज की बैठक में पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी गई। मामला गांव निवासी विवेक ठाकुर और जेपी जाटव के बीच सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस से जुड़ा है, जिसमें भीम आर्मी की तहरीर पर पुलिस ने विवेक के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मैरिज होम में आयोजित इस बैठक में करनी सेना सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने कार्रवाई को एकतरफा बताया और निष्पक्ष जांच की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि 9 मई को महाराणा प्रताप जयंती पर आंदोलन की रूपरेखा घोषित की जाएगी और जल्द ही क्षत्रिय एकता महापंचायत बुलाई जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में निकुंज ठाकुर, विनीत कुमार उर्फ विन्नी प्रधान, धर्मेंद्र ठाकुर उर्फ लल्लू भैया, धीरज ठाकुर और पिंटू प्रधान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए प्रशासन सतर्क है और पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट न करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed