फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Krsali silence in the police administration Active

खरसुली में सन्नाटा, पुलिस प्रशासन रहा सक्रिय 

Sat, 16 Apr 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 16 Apr 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Krsali silence in the police administration Active
खरसुली में पुलिस फोर्स तैनात रहा
 शुक्रवार शाम को गांव खरसुली में मजदूरी के रुपये मांगने पर दलितों की पिटाई, फायरिंग और अंबेडकर प्रतिमा तोड़े जाने के बाद शनिवार को गांव में सन्नाटा रहा। तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा। बसपा नेताओं ने गांव में डेरा डाला और अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों से बात की। शुक्रवार की शाम को हुए पथराव की हकीकत गलियों में पड़े ईंट पत्थर बयां कर रहे थे। दोनों पक्षों से तहरीर आने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

 बताते चलें कि मटसेना थाने के गांव खरसुली में शुक्रवार रात मजदूरी के रुपये मांगने पर यशपाल गुर्जर पक्ष ने दलित पक्ष के प्रताप सिंह, प्रेम प्रकाश, नेकराम, सुरेश और आशीष को मारपीट कर घायल कर दिया था। यही नहीं पथराव और फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। अंबेडकर प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में पुलिस गांव पहुंच गई थी। तनाव को देखते हुए शनिवार को भी पुलिस अलर्ट रही। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोग हिरासत में लिए हैं। दोनों ओर से आई तहरीर के आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज की गई है। तहसीलदार सदर जीत सिंह पूरे दिन गांव में डेरा डाले रहे। अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने की सूचना पर बसपा के जोन कोआर्डिनेटर हेमंत प्रताप सिंह, डा. ज्ञान सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी सालिग सिंह, त्रिलोकचंद्र कुशवाह, डा. हरी सिंह, सुरजीत कुमार के साथ गांव पहुंचे। पीड़ित परिवारों से मिले और घटना की निंदा की। जिला प्रशासन ने आक्रोश को ध्यान में रखते हुए गांव में अंबेडकर की नई प्रतिमा को स्थापित करा दिया है। 
विज्ञापन



खरसुली गांव में दो पक्षों में विवाद के दौरान बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हुई थी। उसी के स्थान पर नई प्रतिमा को स्थापित करा दिया है। गांव में सुरक्षा के लिहाज से फोर्स तैनात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जीत सिंह राय, तहसीलदार सदर फीरोजाबाद। 


पुलिस ने दोनों ओर से दर्ज किया मुकदमा  
खरसुली में मजदूरी के रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद के मामले में कोमल सिंह गुर्जर पुत्र यशपाल गुर्जर की तहरीर पर मटसेना पुलिस ने कुंवरपाल, पिंकू, वीरपाल, करन सिंह पुत्रगण नाहर सिंह, धर्मवीर सिंह पुत्र नाथूराम, अनिल पुत्र केदार सिंह व प्रताप सिंह पुत्र रामसहाय के खिलाफ तथा दूसरी ओर पिंकी उर्फ पिंकू पुत्र नाहर सिंह की तहरीर पर बंटू, रहीशपाल, गिर्राज पुत्रगण यशपाल, ओमकार पुत्र पप्पू, रविंद्र पुत्र रामकिशन, इंद्रपाल पुत्र पप्पू गुर्जर व प्यारेलाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed