फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Knocking in Maharashtra police, rage in search of maiden

महाराष्ट्र पुलिस की सुहागनगरी में दस्तक, युवती की तलाश में दी दबिश.नहीं मिली

Sat, 06 Feb 2021 08:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
Knocking in Maharashtra police, rage in search of maiden
फिरोजाबाद। महाराष्ट्र के व्हाली थाना क्षेत्र की पुलिस टीम शनिवार को फिरोजाबाद के थाना दक्षिण में पहुंची। पुलिस एक युवती को भगाकर लाने वाले युवक एवं युवती को तलाशती रही लेकिन देरशाम तक कोई नहीं मिल सका।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के व्हाली थाना के पीसीआई संजय, बार्बे एंव एसआई सुरेखा तीरथ सहित पुलिस टीम के साथ शनिवार को थाना दक्षिण पहुंचे। महाराष्ट्र पुलिस को फिरोजाबाद निवासी राजा की लोकेशन थाना दक्षिण क्षेत्र के करबला मोहल्ले में मिली थी। युवक एवं युवती की तलाश में पुलिस ने करबला स्थित युवक की बहन के घर दबिश दी लेकिन वहां दोनों नहीं मिले। महाराष्ट्र पुलिस ने युवक की बहन को हिरासत में ले लिया। वहीं युवक के रेहना स्थित आवास पर दबिश देकर उसके भाई को हिरासत में लिया है। महाराष्ट्र पुलिस का कहना था कि हिरासत में लिए गए युवक के भाई के मोबाइल में राजा एवं युवती के फोटो मिले हैं। जबकि दोनों ही भाई बहन उनके यहां नहीं होने की बात कह रहे हैं। इसके बाद दोनों की लोकेशन आगरा में मिली है। महाराष्ट्र पुलिस उसकी बहन को साथ लेकर सीधे आगरा गई है। महाराष्ट्र पुलिस का कहना है कि युवक युवती को करीब तीन माह पूर्व भगाकर लाया था। उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि उक्त युवक पूर्व में दो लड़कियों को भगाकर ले गया था। थाना प्रभारी दक्षिण सुशांत गौर ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस एक युवती की तलाश में आई थी। यहां नहीं मिलने पर वह आगरा के लिए रवाना हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed