फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Kishan, who won the battle of life returned to the SN

जिंदगी की जंग जीतने वाले किशन को एसएन से लौटाया

Sun, 13 Sep 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 13 Sep 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
60 फीट के बोरवेल के गड्ढे में गिरे मासूम किशन को प्रशासन ने 18 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर तो निकाल लिया लेकिन इलाज के नाम पर चिकित्सकों ने जो बर्ताव किया वह शर्मसार करने वाला था। फीरोजाबाद के जिला अस्पताल में इलाज के बाद किशन को आगरा की एसएन इमरजेंसी में भेजा गया लेकिन डाक्टरों ने उसे बैरंग लौटा दिया। मासूम की हालत देखकर भी उनका दिल नहीं पसीजा। बाद में परिवारीजनों ने उसे फिर से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके सीने और फेफड़ों में संक्रमण है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सिरसागंज के गांव कमरपुर बैजुआ निवासी ब्रजेश का दो वर्षीय पुत्र किशन शुक्रवार दोपहर करीब 12.40 बजे बोरवले के 60 फीट गड्ढे में गिर गया था। इसकी जानकारी होते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आया और किशन को सकुशल बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए गए। करीब 18 घंटे के अथक प्रयास के बाद शनिवार सुबह 58 फीट की खुदाई कर सुरंग बना कर उसे बाहर निकाला गया। इस दौरान डीएम से लेकर सभी अधिकारी दिन रात एक किए रहे। तुरंत ही जिले के चिकित्सकों ने उसे उपचार दिया और जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया। सीने और फेफड़े में संक्रमण के चलते उसे जिला अस्पताल से आगरा की एसएन इमरजेंसी के लिए एंबुलेंस से भेजा गया। जब किशन के परिवारीजन उसे लेकर एसएन मेडिकल कालेज पहुंचे तो चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिए। उनसे प्राइवेट अस्पताल में दिखाने को कहा गया। उसका ओपीडी का पर्चा तक नहीं बनाया गया। लाख मिन्नतों के बाद भी जब किशन का इलाज शुरू नहीं किया गया तो परिवारीजन उसे लेकर लौट आए। बच्चे को बिलखता देख उसे फिर से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज शुरू किया गया। किशन की दादी पुष्पादेवी का कहना है कि जीवन देने वाले भगवान को किसी ने नहीं देखा पर जीवन बचाने वाले चिकित्सकों के बर्ताव से वह आहत हैं। उन्होंने कहा जिला प्रशासन ने जितनी मेहनत की उससे ज्यादा दुत्कार उन्हें एसएन इमरजेंसी में मिली।
विज्ञापन


किशन का हाल पूछने अस्पताल पहुंचे जनप्रतिनिधि
फीरोजाबाद। बोरवेल से सकुशल निकले मासूम किशन का हाल चाल पूछने को जनप्रितिनिधि और समाजसेवी अस्पताल पहुंचते रहे। नगर विधायक मनीष असीजा ने मासूम का हाल चाल जाना। इसके अलावा व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष महेश पूरन और महामंत्री अमित गुप्ता ने भी परिवारीजनों से बात की।  बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर योगेश प्रताप सिंह बघेल, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रकाश निधि गर्ग आदि भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed