{"_id":"5e4d74ed8ebc3ef2cf60d1a2","slug":"kidnap-firozabad-news-agr430304016","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर तहसील पहुंचे अधिवक्ता अंसारी, साथियों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर तहसील पहुंचे अधिवक्ता अंसारी, साथियों ने किया स्वागत
विज्ञापन
थाना दक्षिण स्थित राजपूताना मुहल्ला निवासी अधिवक्ता अकरम मंगलवार को घर पहुचनें के बाद बुधवार को
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। अपहर्ताओं के चुंगल से मुक्त अधिवक्ता अकरम अंसारी बुधवार को सदर तहसील पहुंचे। इस दौरान साथी अधिवक्ताओं ने अंसारी का फूलमालाओं से स्वागत किया। सकुशल वापसी पर उन्हें मिठाई खिलाई। उन्होंने कहा कि उन्हें सूटबूट में देखकर अपहर्ता उन्हें अगवा कर ले गए थे।
अधिवक्ता अकरम अंसारी बुधवार दोपहर सदर तहसील पहुंचे। यहां साथी अधिवक्ताओं ने उन्हें फूलमाला पहनाने के साथ ही मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया। अधिवक्ता अकरम खां अपने साथी अधिवक्ताओं के बीच काफी खुश नजर आए। अधिवक्ता के मुख से बार-बार एक ही शब्द निकल रहा था ...आप लोगों की दुआओं के साथ अल्लाह का रहमो-करम रहा, जो सकुशल बदमाशों के चुंगल से बच आया।
इस दौरान योगेश चंद्र सागर, चरन सिंह यादव, मुनेश पाल सिंह, उमाकांत पचौरी, राकेश कुमार, अशोक शर्मा, रामहंस यादव, गुलाम जिलानी, अतवीर सिंह, विजय प्रसाद सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।