फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   karwachouth

करवाचौथ चांदी की थाली और जयपुरी करवा महिलाओं को आ रहे पसंद

Sat, 31 Oct 2020 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
karwachouth
फिरोजाबाद। महिलाओं ने करवाचौथ की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाजार में चीनी के करवा से लेकर मिट्टी, तांबे, स्टील के साथ-साथ जयपुरी करवा भी मौजूद हैं। जयपुरी करवा महिलाओं को लुभा रहे हैं। पूजा के लिए चांदी की थाली भी महिलाएं खरीद रही हैं।
विज्ञापन

बाजार में मिट्टी का सादा करवा दस और रंगीन मिट्टी का 15 रुपये में बिक रहा है। करवाचौथ पर पूजा के लिए इस बार बाजार में चांदी का कलश तो पूजा की थाली भी चांदी से तैयार की गई है। ज्वैलर्स यश जिंदल ने बताया कि सौ ग्राम चांदी के कलश की कीमत 63 सौ से शुरू होकर आठ हजार तक है। महिलाओं को सर्वाधिक लक्ष्मी कलश पसंद आ रहा है। पूजा की थाली भी है। जिसमें रोरी, चावल और जल के लिए कलश शामिल है। इसकी कीमत करीब नौ हजार रुपये से लेकर 12 हजार तक है। पूजा के लिए महिलाओं को जयपुरी पूजा की थाली के साथ चलनी और करवा काफी पसंद आ रहा है। व्यापारी जतिन धरना का कहना है कि जयपुरी थाली, कलश और चलनी गोटा से सजी हुई है। जिसके दाम 250 रुपये से लेकर 500 रुपये तक है। वहीं करवा भी अलग से है।
विज्ञापन

घट रही है चीनी के करवों की डिमांड
करवाचौथ के त्योहार पर चीनी के करवों की डिमांड हर साल घटती जा रही है। जुवैर खां बताते है कि उनका यह पुश्तैनी काम है। चीनी के करवा आगरा से मंगाए जाते हैं। पहले एक माह पूर्व आर्डर दे दिया करते थे। पिछली साल करीब 15 पेटी माल मंगाया था लेकिन इस बार मात्र सात पेटी माल मंगाया है। एक करवा 25 रुपये का है। जो पिछली साल करीब दस रुपये का बिका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed