फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   karwa chouth

करवाचौथ: गिफ्ट बाजार में रौनक, मोबाइल और ज्वैलरी की भी बिक्री

Mon, 02 Nov 2020 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
karwa chouth
करवाचौथ की तैयारी को लेकर सदर बाजार स्थित दुकान से साड़ियों की खरीददारी करती महिलाएं - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। करवाचौथ पर गिफ्ट गैलरियों से लेकर सोने, चांदी की दुकान और मोबाइल की दुकानों पर खूब बिक्री हो रही है। करवाचौथ को लेकर गिफ्ट गैलरियां सजी हुई हैं। क्रिस्टल डांसिंग कपल, सेरेमिक कपल, ग्लास कपल, लव बर्ड्स और ताज महल जैसे उपहार की करवाचौथ पर विशेष मांग है।
विज्ञापन

बाजार में महिलाओं के साथ पतियों ने भी करवाचौथ की खरीदारी शुरू कर दी है। अपने जीवनसंगिनी के लिए सरप्राइज गिफ्ट के रूप में करवाचौथ के लिए डांसिंग कपल पति खरीद रहे हैं। उपहारों की कीमत 100 से लेकर 1000 तक है।
विज्ञापन

उपहार विक्रेता विकास कुमार ने बताया कि ग्राहकों के अनुसार गिफ्ट उपलब्ध है। करवा चौथ के लिए डांसिंग कपल्स, कस्टमाइज कुशन, कॉफी मग, ताजमहल, लव बर्ड्स, कपल स्टैचू जैसे उपहार पसंद किए जा रहे हैं। पहली करवा चौथ पर बेटी के ससुराल में भेजने, सास बहू को उपहार में देने के लिए भी लोग उपहार खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल की मांग बढ़ी
करवचौथ पर मोबाइल की मांग बढ़ गई है। पति अपनी पत्नी के लिए मोबाइल खरीद रहे हैं। जलेसर रोड़, सेंट्रल चौराहे पर मोबाइल की दुकानों पर भीड़ रही। करवाचौथ का उपहार पत्नियों ने खरीद लिया है।
उपहार में पति देंगे आभूषण,
करवाचौथ पर पति अपनी पत्नी को ज्वैलरी उपहार में देंगे। सराफा बाजार में भीड़ रही। सराफा व्यापारी सुनील अग्रवाल ने बताया कि करवाचौथ को लेकर मंगलसूत्र, अंगूठी, ब्रेसलेट आदि की कई लोगों ने पहले ही बुकिंग कराई है। जो करवाचौथ पर ज्वैलरी की डिलीवरी लेंगे।

तीन पीढ़ी रखेंगी करवाचौथ का व्रत
करवाचौथ की परंपरा वर्षों पूर्व से चली आ रही है। चौकी गेट निवासी एक परिवार की तीन पीढ़ी करवाचौथ का व्रत रखेंगी। परिवार में करवाचौथ की तैयारियां उत्साह से चल रही हैं। दादी राजकुमारी बंसल 56 साल से व्रत रखती आ रही हैं। उनकी पुत्र वधु हेमलता बंसल ने भी लगातार 28 वर्षों से व्रत रखा है। नातिन बहू आयुषी बंसल इस करवाचौथ पर अपना पहला व्रत रखेंगी। दादी राजकुमारी ने बताया कि पति की दीर्घायु के लिए यह व्रत रखते हैं। 56 सालों से लगातार इस परंपरा को निभाते हुए चली आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed