फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Karni Sena will organize rakt swabhiman sammelan against sp mp Ramjilal Suman in Rana Sanga controversy

राणा सांगा विवाद: क्षत्रिय करणी सेना का एलान...12 अप्रैल को होगा रक्त स्वाभिमान सम्मेलन, सपा को दी ये चेतावनी

Tue, 08 Apr 2025 09:35 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 08 Apr 2025 09:35 PM IST
सार

कुबेरपुर के रामीगढ़ी में रक्त स्वाभिमान सम्मेलन को लेकर क्षत्रिय करणी सेना ने तैयारी तेज कर दी है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनसंपर्क कर लोगों से सम्मेलन में पहुंचने की अपील कर रहे हैं।

विज्ञापन
Karni Sena will organize rakt swabhiman sammelan against sp mp Ramjilal Suman in Rana Sanga controversy
सम्मेलन की जानकारी देते क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वीर शिरोमणि राणा सांगा की जन्म जयंती 12 अप्रैल को कुबेरपुर के रामीगढ़ी में मनाई जाएगी। कार्यक्रम में पूरे देश से क्षत्रिय समाज के लोग शामिल होंगे। यह जानकारी मंगलवार को क्षत्रियों से जनसंपर्क के लिए टूंडला पहुंचे क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने देते हुए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील है।
विज्ञापन


 

उन्होंने कहा कि हमारे महापुरुष राणा सांगा की जयंती को रक्त स्वाभिमान सम्मेलन के रूप में मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर प्रशासन को पत्रावली उपलब्ध करा दी गई है। परमिशन मिले या न मिले, आयोजन होकर रहेगा। लाखों की संख्या में सनातनी आएंगे। ऐसे में पुलिस चाहे तो उनकी गिरफ्तारी कर सकती है। उन्होंने कहा कि जो घटना पूर्व में हुई है, उस अभद्र टिप्पणी का जवाब देना हमारा उद्देश्य है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आयोजन को भव्य बनाने के लिए आगरा मंडल के आसपास जिलों में जाकर वह स्वयं संपर्क कर रहे हैं और लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता सिंह एडवोकेट भी रहीं। इस दौरान करनी सेना भारत के जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, टीपी सिंह, जिला सलाहकार संजय चौहान, युवा जिलाध्यक्ष विकास सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष विकास जादौन, जिला सचिव महेश जादौन, क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष रुस्तम सिंह सिसोदिया, दीपक छोंकर, रवि चौहान, सुरजीत सिंह, रामपाल, संजय परमार, राहुल फौजी, सनी जादौन, सनी जदौन, सचिन, सिंकू आदि उपस्थित रहे।



 
विज्ञापन

चुनाव में वोट की ताकत दिखाएगा क्षत्रिय समाज
डॉ. राज शेखावत ने कहा कि क्षत्रिय समाज समाजवादी पार्टी को वोट की चोट से जवाब देगा। उन्होंने कहा कि सपाइयों ने साजिश रचकर हमारे योद्धाओं पर पत्थर बरसाए। साथ ही सत्ता का दुरुपयोग किया गया। थाने में तहरीर देने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। आने वाले चुनावों में क्षत्रिय वोट की ताकत से चोट देने के लिए मैदान में उतर चुके हैं। गांव-गांव जाकर समस्त क्षत्रियों से सपा में वोट न देने की अपील करेंगे। क्षत्रिय समाज के योद्धा पर टिप्पणी करने वाले राज्यसभा सांसद का सर्पोट किया तो पार्टी का खात्मा कर देंगे। महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता सिंह एडवोकेट ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पिता ने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के साथ जैसा व्यवहार किया वह भूला नहीं जा सकता। गेस्ट हाउस कांड कोई भूल नहीं सकता। उनकी हत्या करने की कोशिश की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed