{"_id":"5f24525e8ebc3e63c232ab1b","slug":"karant-se-maut-firozabad-news-agr4529586107","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला बिश्नू में युवक की करंट लगने से मौत, परिजनों का साथी महिला पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला बिश्नू में युवक की करंट लगने से मौत, परिजनों का साथी महिला पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार के नगला बिश्नू क्षेत्र में युवक की तार लगाने के दौरान करंट लगनेे से मौत हो गई। जानकारी पाकर पहुंचे परिजनों ने युवक के साथ रहने वाली महिला पर हत्या का आरोप लगाया है। सीओ सदर ने कहा कि युवक की करंट से मौत हुई है। हत्या का आरोप गलत है। मैनपुरी के थाना बिछवां के गांव कटकरा निवासी नरेंद्रपाल सिंह (40) पुत्र केशवदयाल कई वर्षों से थाना लाइनपार के नगला बिश्नू में मजदूरी करता था।
पुलिस के मुताबिक वह एक महिला के साथ रहने लगा था। बृहस्पतिवार की शाम को घर में तार लगाने के दौरान नरेंद्रपाल के करंट लग गया। इसके कारण वह अचेत होकर जमीन पर गिर गया। महिला मोहल्ले के लोगों की मदद से उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले गई। यहां डाक्टर ने नरेंद्रपाल को मृत घोषित कर दिया। नरेंद्रपाल के परिजन आए तो उन्होंने महिला पर ही करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया।
सीओ सदर हीरालाल कनौजिया व कार्यवाहक एसओ महेश सिंह व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जांच पड़ताल करने के साथ मोहल्ले के लोगों से बातचीत की। सीओ सदर का कहना है कि युवक की करंट लगने से मौत हुई है। महिला पर हत्या करने का आरोप गलत है। मृतक के परिजन यदि कोई तहरीर देंगे तो मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।