फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Kanwariyas started preparing for Monday of Shravan

Firozabad News: श्रावण के सोमवार की कांवड़िये करने लगे तैयारी

Thu, 18 Jul 2024 03:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 18 Jul 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Kanwariyas started preparing for Monday of Shravan
फिरोजाबाद। श्रावण मास के सोमवार की तैयारी गांव-गांव होने लगी है। युवाओं की टीम जहां डाक कांवर राने की तैयारी कर रहे है। ग्रामीण अंचल में महिला पुरुष पति पत्नी जोड़े के साथ कांवर के साथ गंगाजल भरने के लिए जाने की तैयारी कर रहे है। ताकि भोले का आशीर्वाद प्राप्त हो सके।
विज्ञापन

श्रावण मास के सोमवार को भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना का विशेष महत्व है। श्रावण मास की शुरूआत भले ही चार दिन बाद हो परंतु पहले सोमवार से पहले ही कांवड़ियों के द्वारा गंगाजल भरने के साथ शिवजी पर चढ़ाने के लिए तैयारी प्रारंभ कर दी है। ग्रामीण अंचल में युवाओं के द्वारा डाक कांवड़ लाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए युवा बाइकों को दुरुस्त कराने के साथ साउंड सिस्टम के साथ ही दौड़ लगाने वाले युवाओं की टीम तैयार की जा रही है। ग्रामीण युवा तो इसकी प्रैक्टिस करने में लगे हैं। कसबा खैरगढ़ निवासी ममता कुशवाह एवं उनके पति जगदीश प्रसाद कुशवाह लगातार कई वर्षों से जोड़े के साथ कांवड़ भरकर लाते हैं। उन्होंने इस बार भी कांवड़ भरकर लाने की तैयारी प्रारंभ कर दी है। जगदीश प्रसाद कुशवाह कहते हैं कि मेरी भगवान भोलेनाथ के प्रति काफी आस्था है। वह हमारी मनौती पूरी कर रहे है। इसी कारण हम ही नहीं बल्कि सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुजन कांवड़ में गंगाजल भरकर लाने के साथ भगवान भोलेनाथ पर चढ़ाते हैं। भगवान शिव गंगाजल चढ़ाने वालों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं। इधर शहरी क्षेत्र से भी लोग डाक कांवड़ लाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन









गोपाल आश्रम में मनेगा गुरुपूर्णिमा महोत्सव
फिरोजाबाद। शहर के बाईपास रोड स्थित गोपाल आश्रम प्रांगण में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की दो दिन तक धूम रहेगी। 20 जुलाई को अखंड रामायण पाठ का आयोजन श्री गोपाल आश्रम चेरीटेबिल ट्रस्ट फिरोजाबाद के अध्यक्ष एवं वेदांताचार्य श्री 108 स्वामी विवेकानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में होगा। 21 जून को गुरुओं का पूजन के साथ प्रसाद का वितरण किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed