{"_id":"687cd815db3c043e20098846","slug":"kanwariyas-passed-by-carrying-ganga-water-chanting-bam-bam-bhole-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-152677-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: गंगाजल लेकर गुजरे कांवड़िये, बम-बम भोले के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: गंगाजल लेकर गुजरे कांवड़िये, बम-बम भोले के जयकारे
Sun, 20 Jul 2025 05:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 20 Jul 2025 05:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। शहर में कांवड़ यात्रियों का आवागमन जारी रहा। जसराना-एटा मार्ग से होकर कांवड़िये स्टेशन रोड होते हुए बटेश्वरनाथ मंदिर के लिए गुजरे। इस दौरान शहर में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।
कांवड़ यात्रियों में न सिर्फ पुरुष एवं युवा वर्ग के लोग बल्कि युवतियां भी कांवड़ लेकर गुजरीं। कई-कई युवाओं ने एकजुट होकर कांवड़ निकाली। शनिवार देररात से ही कांवड़ियों का आवागमन शुरू हो चुका था। रविवार सुबह भी काफी संख्या में शिव भक्त कछला घाट से कांवड़ में गंगाजल लेकर गुजरे। जसराना-एटा मार्ग होते हुए कांवड़ियों का जत्था शहर के कटरा बाजार में पहुंचा। यहां से तहसील मार्ग एवं रेलवे स्टेशन मार्ग होते हुए बटेश्वरनाथ मंदिर के लिए रवाना हुआ। इस दौरान शहर में शिवभक्तों के जलपान के लिए लगाए गए स्टॉलों पर शिवभक्तों ने कांवड़ियों को रोककर उन्हें जलपान कराया। वहीं पुलिस प्रशासन भी कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुस्तैद दिखाई दिया।