फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Kanwar pilgrims will pass through dilapidated roads, ballast will increase problems

Firozabad News: खस्ताहाल सड़कों से गुजरेंगे कांवड़ यात्री, गिट्टी बढ़ाएंगी परेशानी

Sun, 14 Jul 2024 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 14 Jul 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Kanwar pilgrims will pass through dilapidated roads, ballast will increase problems
फिरोजाबाद। कांवड़ यात्रियों की राह में इस बार भी बेपरवाही के कंकड़ होंगे। न तो संबंधित विभाग ने उनकी राहें आरामदेह बनवाईं और न ही प्रशासनिक अधिकारियों ने इसे दुरुस्त कराने में रुचि दिखाई। चंद्र दिनों में सावन आने वाला है। भोले के भक्तों की टोली बाबा का गुणगान करते हुए इनउबड़ खाबड़ रास्तों से गुजरेंगी। जिले से काफी संख्या में कांवड़ यात्री गंगाजल भरने के बाद प्राचीन सांती स्थित सांतेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर कांवड़ लेकर गंगाजल चढ़ाने के लिए आते हैं। यह टूंडला-एटा मार्ग से अवागढ़ से फरिहा, हाथवंत होते हुए सांती पहुंचते हैं, लेकिन हाथवंत से मुस्तफाबाद की ओर जाने वाला मार्ग ही खस्ताहाल है। मार्ग पर जलभराव व उखड़ी गिट्टी कांवड़ियों के पैर छलनी करने का काम करेंगी। डीएम ने पिछले दिनों ही सड़क को सुधारने के निर्देश दिए थे। लेकिन इसे अभी तक नहीं सुधारा गया।
विज्ञापन


शिकोहाबाद में सड़कों पर हैं गड्ढे
जिले के साथ-साथ आगरा, इटावा एवं मध्य-प्रदेश से कांवड़ भरने को आने वाले कांवड़ यात्री शिकोहाबाद-एटा रोड होते हुए शहर से नसीरपुर रोड की ओर जाते हैं। एटा रोड काफी हद तक ठीक है। एटा चौराहे से बाजार की ओर बढ़ें तो फिर सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। यहां कांवड़ियों को परेशानी का सामना करना होगा। थाना लेकर तहसील तिराहे तक भी सड़क के हालात खराब है। आखिर नगर पालिका प्रशासन को कांवड़ियों की परेशानी कब दिखाई देगी।
विज्ञापन


रोड के किनारे झाड़ियों को नहीं कराया साफ
-श्रावण मास में जसराना से शिकोहाबाद तक 26 किलोमीटर लंबे मार्ग को कांवड़िया तय करते हैं। इस मार्ग पर झाड़ियों को अभी तक साफ नहीं कराया गया है। इसके कारण कांवड़ियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बोले लोग
-कांवड़ियों के आने वाले मार्ग हाथवंत से मुस्तफाबाद मार्ग की हालत काफी खराब है। इस मार्ग में पानी भरने एवं गिट्टी होने के कारण काफी दिक्कत होगी। मार्ग को सुधार करना चाहिए।
कुलदीप कुमार, श्योमई

-कांवड़िया गंगाजल भरकर सीधे एटा चौराहे से बाजार होकर निकलते हैं, लेकिन बाजार में मार्ग की हालत काफी खराब है। गड्ढे होने के कारण काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। नगर पालिका प्रशासन को सुधार कराना चाहिए।
कप्तान सिंह यादव, शंभूनगर शिकोहाबाद


-मुख्य बाजार की सड़क भले नगर पालिका सीमा में हो, लेकिन यह पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आती है। गड्ढों को कांवड़ यात्रा शुरू होने से पूर्व ठीक कराने को पीडब्ल्यूडी विभाग के अफसरों को पत्र लिखा है। उन्होंने कांवड़ यात्रा शुरू होने से पूर्व ठीक कराने का भरोसा दिया है।

सुरेंद्र प्रताप सिंह, ईओ नगर पालिका शिकोहाबाद


-कांवड़ियों को निकलने वाले मार्गों को ठीक कराया जा रहा है। कुछ मार्ग खराब हैं उनको ठीक कराने की कार्रवाई चल रही है। इसी के साथ झाड़ी के कटान का काम भी यात्रा शुरू होने से पूर्व कराने की कार्रवाई की जाएगी।
अतर सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed